दिल्ली: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग दंपत्ति को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत
दिल्ली: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग दंपत्ति को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमे एक व्यक्ति की जान चली गई है। राजधानी में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना शाहदरा के गीता कॉलोनी में रविवार की सुबह की बताई जा रही है। मृतक बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को कुचल डाला।

इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को मीडिया में इस हादसे की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे हीरालाल अपनी पत्नी संग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। कुछ ही देर बाद दंपति तेज रफ़्तार वाहन की चपेट में आ गए। अधिकारी ने बताया कि, 'दुर्घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह लगभग 6:45 बजे फोन आया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दंपति को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में, चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया और पत्नी का उपचार चल रहा है।'

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि लापरवाही से हुई मौत और तेज रफ्तार वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दुर्घटना की जांच की जा रही है। घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार दंपति को कुचलते हुए चली गई।

नहीं मिलेगी जमानत.., माफिया मुख़्तार अंसारी के MLA बेटे अब्बास को हाई कोर्ट से झटका

शाहरुख़ ने अंकिता को जिन्दा जला डाला.., सामने आई झारखंड सरकार की बड़ी लापरवाही

असम में कितना गहरा घुस चुका है आतंकवाद ! लगातार हो रही धरपकड़, 2 और जिहादी गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -