फिर घुसपैठ! गुरदासपुर में वाहन चालक को घायल कर आरोपी फरार

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में एक बार फिर फायरिंग हो गई। दरअसल यह फायरिंग एक कार चालक पर की गई। हमलावर टाटा सूमो में सवार थे। आरोपी वाहन चालक को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना को लेकर सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि वाहन पाकिस्तान की सीमा के समीप से बरामद की गई है। हालांकि मामले को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिली है मगर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद से ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि हमलावर तीन या चार थे और ये एक स्विफ्ट डिजायर के वाहन चालक को घायल कर भाग निकले। यह तलाश किया जा रहा है कि कहीं ये इस वाहन के माध्यम से घुसपैठ करने की फिराक में तारे हीं थे। उल्लेखनीय है कि 7 जुलाई 2015 को दीनानगर में भी आतंकियों ने एक बस पर कुछ इसी अंदाज़ में फायरिंग की थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया था। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -