इस मगरमच्छ का नाम है ओसामा बिन लादेन, अब तक 80 लोगों को बनाया है शिकार
इस मगरमच्छ का नाम है ओसामा बिन लादेन, अब तक 80 लोगों को बनाया है शिकार
Share:

दुनियाभर में कई ऐसे खतरनाक जानवर हैं जिनके बारे में आपने सुना या पढ़ा होगा। अब आज हम आपको एक ऐसे ही जानवर से मिलवाने जा रहे हैं। जी दरअसल हम जिस जानवर के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम ‘ओसामा बिन लादेन’ है और यह एक मगरमच्छ है। वैसे इसका नाम सुनकर आप हैरान होंगे क्योंकि आज तक आप सभी ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बारे में सुना होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि ये मगरमच्छ का नाम कब से होने लगा? तो हम आपको बता दें कि युगांडा में एक मगरमच्छ का नाम ‘ओसामा बिन लादेन’ है।

यह अब तक 80 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार, युगांडा के एक गांव में एक मगरमच्छ ने ऐसा आतंक मचाया कि तंग आकर लोगों ने उसका नाम ‘ओसामा बिन लादेन’ रख दिया। खबरों के अनुसार इस मगरमच्छ ने 80 लोगों को अपना शिकार बनाया है। वही दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि लोगों ने अधिकारियों के साथ मिलकर इस मगरमच्छ को पकड़ लिया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी उम्र 75 साल है और साल 1991 से लेकर 2005 के बीच में इस जानवर ने गांव की आबादी के दसवें हिस्से को मार डाला। खबरों के अनुसार मगरमच्छ उन बच्चों को भी अपना शिकार बनाता था, जो झील किनारे पानी भरने या फिर नहाने जाते थे। केवल यही नहीं, बल्कि मगरमच्छ शिकार के लिए पानी की सतह पर तैरती नाव पर भी छलांग लगा देता था। बताया जा रहा है ग्रामीण इस मगरमच्छ को मारना चाहते थे, लेकिन, अधिकारियों ने उसे युगांडा क्रोक्स को ब्रीडिंग प्रोग्राम के लिए दे दिया।

देश के सबसे छोटे तीरंदाज बने भारत के अर्जुन, ‘बाहुबली’ फिल्म से मिली थी प्रेरणा

1947 में हुई इस हत्या का आज तक नहीं सुलझा रहस्य

मुंबई वायरल वीडियो: देखते ही देखते जमीन में समा गई पार्किंग में खड़ी कार, ऐसे निकाला गया वापस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -