नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाले ने की आत्महत्या
नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाले ने की आत्महत्या
Share:

पुणे। नाबालिग का यौन उत्पीड़न कर उसकी हत्या करने वाले एक कैदी ने येरवड़ा जेल में आत्महत्या कर ली। दरअसल इस कैदी ने जेल में ही फांसी लगा ली। इस मामले में पुलिस ने कहा कि कैदी का नाम हाड़कसिंह उर्फ खड़कसिंह जलसिंह पांचाल 38 वर्ष था। दरअसल आरोपी मूलरूप से उत्तरप्रदेश स्थित हमीरपुर जिले का रहने वाला था। वर्ष 2013 में आरोपी ने चाकण परिसर में 5 वर्षीय बच्चे का यौन उत्पीड़न कर उसकी हत्या कर दी थी।

दरअसल इस व्यक्ति पर बाल लैंगिक अत्याचार प्रतिबंधक कानून के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करवा दिया गया था। 22 मई वर्ष 2013 को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया था। उक्त आरोपी को लेकर जानकारी सामने आई थी कि इसने वर्ष 2011 में भी इसी तरह के अपराध किए थे।

दरअसल 22 सितंबर वर्ष 2016 को खेड़ न्यायालय द्वारा उसे फांसी की सजा दी गई थी। उक्त आरोपी ने शुक्रवार को 14 नंबर बैरक में एक कपड़े से खुद को फांसी पर टांग लिया था। इस व्यक्ति के आत्महत्या करने के बाद जेल में हड़कंप मच गया। हाकड़ सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जाँच की जा रही है.

पत्नी पर शक था, इसलिये दे दी बच्चों को मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -