मॉल में इंसान नहीं बल्कि यह करते हैं चौकीदारी, देखते ही हिल जाता है लोगों का दिमाग
मॉल में इंसान नहीं बल्कि यह करते हैं चौकीदारी, देखते ही हिल जाता है लोगों का दिमाग
Share:

आमतौर पर बड़ी-बड़ी कंपनियों या मशहूर दुकानों में सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड को रखा जाता है। लेकिन लंदन के एक मशहूर शॉप में एक अजीबोगरीब चौकीदार को सुरक्षा में तैनात किया गया है, जिसे देखते ही किसी भी इंसान के होश उड़ सकते है। हम किस स्टोर की बात कर रहे है वह लंदन का मशहूर स्टोर हारोड्स है। हाल ही में कंपनी की ओर से एक डाॅक्युमेंट्री जारी की गई थी, जिसमें उसके लंबे इतिहास के बारे में भी बताया गया था। वही कंपनी ने जैसे ही उस डाॅक्युमेंट्री को जारी किया था , वो चर्चा का विषय बन गई थी। इसका कारण भी वही अजीबो गरीब चौकीदार था जिसे स्टोर के मालिक ने सुरक्षा में तैनात किया था।

यह स्टोर काफी पुराना और चर्चित है। साथ ही यहां कई बहुमूल्य वस्तुएं रखी गई हैं। साल 2007 में इस स्टोर में एक बेहद कीमती रत्नों से जड़ी सैंडल लार्इ गर्इ थी। इस सैंडल में बहुमूल्य रूबी स्टोन लगे थे। ये इतना बहुमूल्य था कि इसकी सुरक्षा एक चुनौती बन ही गई थी। सूत्रों की माने तो कीमती रत्नों से जड़े उस सैंडल की कीमत करीब 4.70 करोड़ रुपये थी। ऐसे में स्टोर के मालिक ने बहुमूल्य सैंडल को बचाने का एक नायाब तरीका निकाला और उसकी सुरक्षा में एक खतरनाक कोबरा सांप को लगा दिया। कहा जाता है कि इसी के चलते वो सैंडल आज तक स्टोर में सुरक्षित है। 

बता दे हारोड्स नामक ये स्टोर 150 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस स्टोर की शुरुआत साल 1849 में हुई थी। वही अब तो इस स्टोर ने सम्पूर्ण इंग्लैंड में अपने पैर पसार लिए हैं। इस स्टोर की अब 300 से भी ज्यादा शाखाएं खुल चुकी हैं, तक़रीबन जिसमें 12 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

अब रूस तय करेगा भारत में पेट्रोल और डीज़ल के दाम, जानिए क्या है मामला

दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी तक पंहुचा इंटरनेट, जानिए भारत की क्या है स्थिति

सुर्खियां: ये हैं देश और दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ख़बरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -