एक चॉकलेट ने खतरे में डाल दी मासूम की जान, पुलिस ने किया यूं किया गिरफ्तार

भिवंडी: 26 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के भिवंडी में दो वर्षों के बच्चे का अपहरण किया गया। तत्पश्चात, अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की पहचान छुपाने के लिए उसके बाल काट दिए। बच्चे की तलाश के लिए उसके फोटो वाले पोस्टर चस्पा किए गए तथा पुलिस की टीम बच्चे की तलाश कर रही थी। इसी के चलते पुलिस को बच्चे के बारे में खबर प्राप्त हुई तथा उसे रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस ने उसके अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, भिवंडी में बीते महीने दो वर्ष के बच्चे के अपहरण हुआ था। बच्चे के अपहरण को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस मुकदमा भी दर्ज कराया था। पिछले एक महीने से पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी।परिवार के लोगों ने पुलिस को बच्चे की तस्वीर भी दी थी। पुलिस एवं परिवार के लोगों ने बच्चे की फोटो वाले पोस्टर कई जगह लगाए थे, जिसमें बच्चे के बारे में पूरी जानकारी एवं परिवार के लोगों के नंबर लिखे गए थे, जिससे की किसी को बच्चे के बारे कुछ खबर प्राप्त हो तो वह पुलिस के साथ ही पीड़ित परिवार को भी दे सके।

वही तहकीकात के चलते भिवंडी पुलिस ने क्षेत्र में लगे कई CCTV कैमरों की जांच की थी। इसमें बच्चा दो लड़कों के पीछे-पीछे जाते दिख था। तत्पश्चात, पुलिस ने युवक की पहचान की तथा उनके बारे में जानकारी निकलना आरम्भ कर दिया था। पुलिस को अपराधियों के बारे में जानकारी मिली। तत्पश्चात, पुलिस दो महिलाओं समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। साथ ही दो वर्ष के मासूम को सही सलामत रेस्क्यू किया। पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि उन्होंने बच्चे को चॉकलेट का लालच दिया। वही जब बच्चा उनके पीछे-पीछे थोड़ी दूर तक निकल आया तो फिर उसे अपने साथ लेकर भाग निकले थे। अपराधियों ने पुलिस को बताया कि बच्चे को पहचान नहीं सके इससे बचने के लिए उसके बाल कटवा दिए थे।  

भरतपुर में नहीं गिरा कोई भी विमान: वायुसेना ने किया खंडन

रामचरितमानस विवाद पर अब अखिलेश ने उठाया बड़ा कदम, स्वामी प्रसाद को किया तलब

सोशल मीडिया कॉन्क्लेव को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित, जानिये क्या कहां

न्यूज ट्रैक वीडियो

Most Popular

- Sponsored Advert -