प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गोली मारकर हत्या, युवती भी हुई घायल
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गोली मारकर हत्या, युवती भी हुई घायल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र सुबह गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के वक़्त गोली चलने की आवाज सुनकर वे अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि खून से लथपथ छात्र का शव पड़ा हुआ है। कुछ देर बाद पता चला कि उसकी प्रेमिका भी घर की छत पर जख्मी अवस्था में पड़ी है। परिजन तुरंत छात्रा को नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।  

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक छात्र और जख्मी छात्रा के बीच प्रेम संबंध थे। छात्र के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है और छात्रा का उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही SP भी मौके पर पहुंचे और दोनों के परिवार वालों से बात की। SSP अजय कुमार ने बताया है कि मृतक अरुणव सिंह और जख्मी लड़की उर्वशी दोनों नैनी में पीडीए कॉलोनी स्थित महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज में इंटर में पढ़ते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा के पिता ढाबा संचालक हैं और उनके पास लाइसेंसी पिस्टल भी है।

प्रेमी युगल को गोली किसने मारी यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा हर दिन सुबह 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए जाता था। 7 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके बेटे को किसी ने गोली मार दी है। इसके बाद से परिवार रोना-धोना मच गया। SSP अजय कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता कांटी गांव थाना कौंधियारा के मूल निवासी हैं और ढाबा चलाते हैं। रात 10 बजे ढाबे से वापस आए और अपनी लाइसेंसी बंदूक कमरे में रखकर सोने चले गए। तड़के तीन बजे लड़की ने बताया उसके पेट में दर्द है बाथरूम जा रही है। इसी दौरान वह छत पर पहुंच गई। फिर गोली की आवाज सुनकर परिवार वालों की नींद खुली तो उन्होंने छत पर जाकर देखा कि उनकी जख्मी अवस्था में लहुलुहान हालत में पड़ी है और उसके प्रेमी की गोली लगने से मौत हो गई।  पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले को हल कर लिया जाएगा।  

धोनी को लेकर हार्दिक पंड्या ने कह दी दिल छु लेने वाली बात

IPL 2022 के फाइनल में पहुंची नई-नवेली टीम गुजरात टाइटंस, इन खिलाड़ियों का रहा अहम योगदान

एशिया कप क्वालीफायर के ग्रुप डी और एच में पहुंची भारत एएफसी अंडर-17 और अंडर -20 की टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -