'अगला जन्म मिला तो फौजी जरूर बनूंगा बापू..', लिखकर सेना में भर्ती की आस लगाए युवक ने की ख़ुदकुशी
'अगला जन्म मिला तो फौजी जरूर बनूंगा बापू..', लिखकर सेना में भर्ती की आस लगाए युवक ने की ख़ुदकुशी
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के भिवानी में सेना में भर्ती होने का प्रयास कर रहे एक युवक ने कथित तौर पर ख़ुदकुशी कर ली। खबर है कि ओवरऐज या सेना में भर्ती की आयु निकलने के चलते 23 साल के युवक ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी है। वहीं, दो साल तक सेना में भर्ती कार्यक्रम रोकने को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही, राज्य में विपक्षी दलों ने केंद्र के खिलाफ नाराजगी प्रकट की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरुवार की है। मुंदर पुलिस चौकी के ASI वीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि युवक की शिनाख्त पवन के रूप में हुई है। उसने अपने गांव तालू में ही खेल के मैदान में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। खास बात है कि सेना में भर्ती की इच्छा लिए युवक इसी मैदान में कई वर्षों से तैयारी कर रहा था। यहां दौड़ने वाले ट्रेक पर दो लाइनें लिखी मिली हैं। जिसमे लिखा है कि, 'बापू, इस जन्म में नहीं बन सका, अगला जन्म लिया तो फौजी जरूर बनूंगा।'

पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर कहा है कि, 'पवन सेना में शामिल होना चाहता था। वह लगातार प्रयास कर रहा था। वह दौड़ने के लिए दूसरे युवाओं से पहले ही मैदान में पहुंच जाता था। दो-तीन बार उसने फिजिकल फिटनेस एग्जाम भी पास कर लिया था, मगर अंत तक नहीं जा पाया। उसे उम्मीद थी कि बची हुई कोशिशों अंतिम दौर भी पास कर लेगा, मगर कोरोना महामारी के चलते भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी। इसके चलते उसकी उम्र निकल गई।'

केंद्र ने तेलंगाना में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए 8,000 करोड़ रुपये जारी किए

हुबली हिंसा के आरोपी मोहम्मद आरिफ ने जेल में की ख़ुदकुशी की कोशिश, पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

पंजाब पुलिस के जवानों पर दिल्ली में FIR दर्ज, पत्रकार के साथ मारपीट करने का मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -