जल्द बड़े पर्दे पर दिखेगी हॉकी लेजेंड ध्यानचंद की कहानी
जल्द बड़े पर्दे पर दिखेगी हॉकी लेजेंड ध्यानचंद की कहानी
Share:

इन दिनों बायोपिक बहुत अधिक बन रहीं हैं और इनकी डिमांड भी बहुत अधिक है। बीते दिनों ही इस बात की घोषणा हुई है कि शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद पर बायोपिक बनने वाली है। वहीं अब एक अन्य घोषणा की गई है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक अब हॉकी लेजेंड ध्यानचंद की कहानी भी पर्दे पर दिखाई जाने वाली है। रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और ब्लू मंकी फिल्म्स द्वारा निर्मित ये नई फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी।

इस फिल्म को ध्यानचंद पर आधारित बनाया जाएगा। आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस फिल्म के लिए फिलहाल कास्टिंग चल रही है और किसी बड़े अभिनेता द्वारा फिल्म के शीर्षक भूमिका को निभाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वैसे ध्यानचंद के बारे में बात करें तो उन्होंने ‘द विजार्ड’ के रूप में सन 1925 से 1949 तक भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में खेले गए 185 मैचों में 500 से अधिक गोल दागे हैं और साल 1928, 1932 और 1936 में हुए ओलंपिक में 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि ध्यानचंद को 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और 29 अगस्त को उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हैं।

वैसे इस बारे में बात करते हुएअभिषेक चौबे ने कहा, “ध्यानचंद स्पोर्ट्स के इतिहास में हॉकी के सबसे महान खिलाड़ी हैं और उनकी बायोपिक को निर्देशित करना गर्व की बात है। हमारे पास कई सारी रिसर्च मैटेरियल है और सच कहूं तो उनके जीवन की हर उपलब्धि अपने आप में एक अलग कहानी है। मैं फिल्म के लिए एक शानदार क्रिएटिव टीम के साथ काम करने का मौका पाकर खुद को आभारी समझता हूं। उम्मीद करता हूं कि इसके किरदारों के बारे में भी जल्द ही ऐलान हो।”

जानिए क्यों एक बार फिर अस्पताल में एडमिट हुए राहुल रॉय?

सनी देओल को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, जानिए क्यों?

क्या है आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल, यहाँ जानिए पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -