मूर्ति विसर्जन करने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, अचानक नदी में डूबने लगे भक्त
मूर्ति विसर्जन करने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, अचानक नदी में डूबने लगे भक्त
Share:

मथुरा: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मथुरा ज‍िले से एक हृदय व‍िदारक हादसा सामने आ रहा है। भरतपुर जिले से बृहस्पतिवार शाम मथुरा गांव सुल्तानपुर यमुना घाट पर माता रानी की प्रतिमा विसर्जन करने आए कुछ भक्त यमुना में डूब गए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार भक्त यमुना में डूबने लगे। क‍िनारे पर खड़े व्यक्ति डूब रहे व्यक्तियों को च‍िल्लाकर बोलने लगे क‍ि सभी एक दूसरे का हाथ पकड़ लो मगर वह संभल नहीं पा रहे थे।

वही ग्रामीणों ने कोशिश की तो 3 को बचा ल‍िया गया किन्तु एक शख्स का देर रात तक पता नहीं चल सका। थाना रिफाइनरी पुलिस गोताखोरों की सहायता से भक्त युवक की खोज कर रही है। दरअसल, भरतपुर ज‍िले क‍ि गांव चार्ली गंज से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20-25 भक्त माता रानी की प्रतिमा विसर्जन करने थाना रिफाइनरी इलाके के गांव आमला सुल्तानपुर यमुना घाट पर आए थे।

वही प्रतिमा को लेकर यमुना के पानी में उतर गए चार व्यक्ति प्रतिमा के साथ बहने लगे और शोर मचाने लगे। आस-पास उपस्थित रहवासियों ने तीन भक्त व्यक्तियों को नदी से बाहर निकाल लिया किन्तु एक युवक कृष्णा तेज बहाव में बह गया। इसके साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने जानकारी देते कहा है क‍ि 20 वर्षीय कृष्णा उर्फ कलुआ यमुना में डूब गया है, साथ ही खोजबीन अभी जारी है।

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के 37वें स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह- देश को आपपर गर्व है...

क्या यश दासगुप्ता संग TMC सांसद नुसरत जहां ने कर ली है शादी?

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड विश्व स्तरीय प्रशिक्षित बल है: अमित शाह

Tags: MATHURA,
Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -