51 वर्षीय युवक ने किया नाबालिग लड़की का यौन शोषण, हुआ गिरफ्तार
51 वर्षीय युवक ने किया नाबालिग लड़की का यौन शोषण, हुआ गिरफ्तार
Share:

मुंबई: मुंबई में इन दिनों अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। अब हाल ही में मिली जानकारी के तहत यहाँ के अंधेरी ईस्ट इलाके में एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण करने के आरोप में 51 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। केवल यही नहीं बल्कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। वहीँ दूसरी तरफ मुंबई से लगातार ऐसी खबरें आ रहीं हैं। जी दरअसल बीते दिनों ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साकीनाका दुष्कर्म केस में संबंधित पुलिस अधिकारियों और विभागों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है। इसी के साथ ही साकी-नाका में हुए बलात्कार को लेकर अब महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है।

जी दरअसल सरकार ने पीड़िता के परिजनों को 20 लाख रूपये देने का ऐलान किया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी चंद्रमुखी देवी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले के उस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'पुलिस हर अपराध स्थल पर मौजूद नहीं रह सकती।' इस बयान पर उन्होंने कहा कि, 'पुलिस ऐसे ही अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती है।' आप सभी जानते ही होंगे कि, बीते 10 सितंबर को पुलिस को कंट्रोल रूम पर सुबह 3:30 बजे कॉल आया था। इस कॉल में साकीनाका के खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला के बेहोश होने की सूचना पुलिस को दी गई थी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो उन्होंने 32 वर्षीय पीड़ित महिला को देखा जिसके साथ बलात्कार हुआ था और उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अब महिला की मौत हो चुकी है। वहीँ इस मामले में गिरफ्तार 45 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उसे 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अच्छी खबर! महाराष्ट्र में थम रहा कोरोना का कहर

2 साल से अपनी ही 13 वर्षीय बच्ची की अस्मत लूट रहा था कलयुगी पिता, देता था जान से मारने की धमकी

शमिता ने राकेश को लेकर मां सुनंदा से पूछ डाला ये सवाल, मिला कुछ ऐसा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -