मुंबई में रेलवे स्टेशन के पास बेसुध पड़ी मिली 25 वर्षीय युवती, दुष्कर्म की आशंका
मुंबई में रेलवे स्टेशन के पास बेसुध पड़ी मिली 25 वर्षीय युवती, दुष्कर्म की आशंका
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वाशी रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर 25 साल की एक युवती अचेत अवस्था में मिली। पुलिस को संदेह है कि महिला के साथ बलात्कार किया गया है और अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या का प्रयास किया है। एक पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है।

पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक स्थानीय ट्रेन के मोटरमैन ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पुल के पास युवती को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। युवती के शरीर पर चोट के निशान थे। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि युवती ठाणे जिले के टिटवाला में रहती है और मुंबई के पवई में काम करती है। वह हफ्ते में एक बार अपने घर जाती थी। अधिकारी ने कहा कि वह बीते रविवार को घर आई थी और फिर अगले दिन काम पर लौट गई। उसने अगले दो दिनों तक अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं किया। मंगलवार को वह पटरी पर अचेत अवस्था में पाई गई।

उन्होंने बताया कि युवती को शुरुआत में वाशी में नवी मुंबई नगर निगम अस्पताल (NMMC) में एडमिट कराया गया। शुरुआती इलाज के बाद उसे मुंबई में जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की स्थिति को देखकर लगता है कि किसी ने उसकी जान लेने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बिहार में रोज़ औसतन 9 हत्या- 4 बलात्कार, गृह मंत्री से तेजस्वी ने माँगा इस्तीफा

23 वर्षीय लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, घरवालों ने की पीट-पीटकर हत्या

चेन्नई पुलिस ने लौटाए 863 खोए और चोरी हुए मोबाइल फ़ोन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -