14 वर्षीय 'बच्चे' के साथ दुष्कर्म करती थी 23 साल की महिला, बोली- मैं उसके बच्चे की माँ बनने वाली हूँ...
14 वर्षीय 'बच्चे' के साथ दुष्कर्म करती थी 23 साल की महिला, बोली- मैं उसके बच्चे की माँ बनने वाली हूँ...
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के अरकंसास राज्य से एक बेहद चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां, 14 वर्षीय किशोर का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला ने दावा किया है कि वह पीड़ित के बच्चे की माँ बनने वाली है। बताया जाता है कि पीड़ित किशोर के साथ आरोपित महिला ब्रिटनी ग्रे ने लगभग एक साल तक संबंध बनाए थे।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यौन शोषण का यह मामला तब उजागर हुआ, जब एक व्यक्ति ने राज्य के चाइल्ड एब्यूज हॉटलाइन पर फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने 23 वर्षीय ब्रिटनी को 14 साल के किशोर के साथ संबंध बनाते हुए देखने का दावा किया।

 सितंबर 2020 में गवाह ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को किशोर के साथ संबंध बनाते हुए देखा है। गवाह ने ही पुलिस को यह भी बताया कि ब्रिटनी अब पीड़ित किशोर के बच्चे की माँ बनने वाली है। वहीं फरवरी 2021 में एक अन्य गवाह ने भी पुलिस को ग्रे द्वारा किशोर का यौन शोषण करने के बारे में सूचित किया। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि कर ली है कि आरोपित महिला प्रेग्नेंट है। महिला को इसी साल 1 मार्च को अरेस्ट किया गया था। बीते गुरुवार (4 मार्च 2021) को उसे 5 हजार डॉलर का बॉन्ड भरने के बाद जेल से छोड़ दिया गया था। अब 23 अप्रैल को अदालत में उसकी पेशी होगी। 

KAIT ने अदालती कार्यवाही के दस्तावेजों को देखने का दावा करते हुए कहा है कि प्रेगेनेंसी के बाद ब्रिटनी ग्रे अस्पताल भी गई थी। वीडियो फुटेज में पीड़ित और आरोपित को साथ ही हाल में अस्पताल के इमरजेंसी रूम में जाते हुए देख गया। हालाँकि उसने किशोर का कितने दिनों तक शोषण किया, इसके बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। महिला पर यौन शोषण के फर्स्ट डिग्री के आरोप लगाए गए हैं।

शॉकिंग! युवकों की मजाक ने ले ली नाबालिग की जान, जानिए क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी ज्योतिष केंद्र को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने बिहार के कुख्यात अपराधी को गोली मारकर किया ढेर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -