सिंपल लुक बनाएगा आपकी पर्सनालिटी
सिंपल लुक बनाएगा आपकी पर्सनालिटी
Share:

फैशन का दौर आए दिन बदलते रहता है और हमेशा कुछ नया आते ही रहता है। खास तौर पर महिलाओं के लिए बात की जाए तो उनके सामने कपड़े पहनने के कई सारे आॅप्शन होते हैं। लड़कियां कभी लाॅंग तो कभी शाॅर्ट ड्रैस न जाने कितने प्रकार के कपड़े देखने को मिलते हैं। जो लड़कियों को कुर्ती पहनने का शौक है उनके लिए कुर्ती में एक नया फैशन शुरू हुआ है। 

आप इस कुर्ति को कंही भी पहन सकती है। अगर आप आॅफिस जा रही हैं तो इसके लिए भी आप इसे कैरी कर सकती है। या फिर पार्टी के दौरान भी यह खूब जंचेगा। जिस कुर्ती की हम बात कर रहें है यह खासतौर पर प्लेन होती है। लेकिन इसमें खासबात यह है कि इसका दुपट्टा कलरफुल होता है।

जी हां इसका दुपट्टा प्रिंटेड होता है। प्लेन कुर्ती के साथ आप स्टाॅल को भी कैरी कर सकती हैं। यह कुर्ते आपको हर प्रकार के रंग के साथ मिल जाएंगे। जैसे- लाल,हरे, पीले, ग्रे और किसी भी रंग के प्लेन कुर्ते के साथ जयपुरी, फ्लोरल, एनीमल प्रिंटिड दुपट्टा वियर कर सकती हैं।

यह ड्रैस दिखने में तो काफी सिंपल होती है लेकिन आपकी पर्सनालिटी को काफी डेवलाॅप करेगी। इसलिए इस फैशन को एक बार जरूर ट्राय करें।

बेल्ट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -