आप भी जाए पुरे परिवार के साथ इंजॉय करने इन खूबसूरत पर्वतीय शहरो में
आप भी जाए पुरे परिवार के साथ इंजॉय करने इन खूबसूरत पर्वतीय शहरो में
Share:

ज हम आपको घुमाने के लिए कोच्चि से करीब 140 किमी दूर पहाड़ियों पर बसे शहर मुन्नार के बारे में बताएगें। अापको कोच्चि से मुन्नार जाने के लिए काफी घुमावदार रास्तों से होकर जाना पड़ेगा। अगर आप रास्ते में अपनी यात्रा की थकान मिटाना चाहते हैं तो कुछ छोटे जलप्रपात पर बैठ कर दूर कर सकते है। तों आइए जानते है यहां पर ठहरने के लिए कौन सी जगह मिलता है अौर कैसे पहुंचा जाए।
 
- चाय के बागान
अगर मुन्नार में देखने लायक कुछ है तो यहां के खूबसूरत चाय बागान हैं। यह बागान पहाड़ के ढलानों के साथ उठते गिरते है। इसके बीचों बीच हद से ज्यादा कई लकीरें बनाती पगडंडियां दिखाई देती है। 
 
- इरवीकुलम राष्ट्रीय उद्यान
अगर अाप सबसे ऊंची पहाड़ी अनामुदी को देखना चाहते हैं तो राष्ट्रीय उद्यान जाए। यह राष्ट्रीय उद्यान करीब 97 वर्ग किमी में फैला है।
 
- झील और डैम
यहां पर हरे भरे पेड़ों व चाय बागानों से लदी पहाड़ियां और नीचे बहती झील का नजारा देखने में बहुत ही अच्छा लगता है। अगर अाप घपमने के लिए किसी पिकनिक स्पॉट पर जाना चाहते है तो झील और डैम जरूर देखें। यहां पर इस इलाके में ढलानों पर कालीन की तरह बिछी हरी दूब देखकर अापके बहुत ही अच्छा लगेगा।
 
- ईको प्वाइंट 

यहां पर मुन्नार का सबसे ऊंचा बिंदु यानि टॉप स्टेशन भी है। आप यहां से चारों ओर फैली घाटी व झील के अद्भुत दृश्य को अासानी ले देख सकते है। मुन्नार से लगभग 18 किमी दूरी पर एक झील भी है।
 
- फ्लोरिकल्चर सेंटर

केरल सरकार ने यहां पर एक संचालित नर्सरी बनाई थी जिसमें पाए जाने वाले पौधों का मोहक संग्रह मौजूद है।
 
- मट्टुपेट्टी इंडो स्विस फार्म
मट्टुपेट्टी इंडो स्विस फार्म लगभग दो सौ एकड़ में फैला हुअा है। इस फार्म का उद्देश्य उन्नत किस्म के मवेशियों की नस्ल तैयार करना है।
 
- ठहरने के लिए जगह
मुन्नार में ठहरने के लिए बहुत से होटल मिल जाते हैं। यहां के होटलों का किराया शहरों से ज्यादा हैं। इसलिए अाप जब भी जाएं पहले से होटल का आरक्षण जरूर करा लें। ऐसे होटलों को प्राथमिकता दें, जो मुख्य शहर से थोड़ी दूर व चाय बागानों के पास हों ताकि आप सुबह की सैर का लुत्फ अच्छी तरह से उठा सकें।
 
- कैसे पहुंचें
यहां जाने के लिए आपको केरल और तमिलनाडु दोनों राज्यों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां जाने के लिए अाप हवाई, रेल या सड़क मार्ग तीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर अाप एयरप्लेन के जरिए जाना चाहते है तो कोच्चि हवाई अड्डा मुन्नार के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। मुन्नार से 60 किलोमीटर की दूरी पर नजदीकी रेलवे स्टेशन तमिलनाडु का थेनी है। इसलिए अाप रेल के जरिए भी जा सकते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -