जानिए, क्या कहता है 22 अक्टूबर का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 22 अक्टूबर का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 22 अक्टूबर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

1796 - पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की. 
1867 - नेश्नल यूनिवर्सिटी आॅफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी।
1875 - अर्जेंटिना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुवात।
1879 - ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।
1883 - न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।
1962 - भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई।
1964 - फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।

22 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1873 - स्वामी रामतीर्थ - हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
1900 - अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
1937 - कादर खान, प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फ़िल्म अभिनेता।
1903 - त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व

22 अक्टूबर को हुए निधन
1680- महाराणा राजसिंह - मेवाड़
1954 - ठाकुर प्यारेलाल सिंह - छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार तथा 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता।
1954 - जीवनानन्द दास - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1893 - दलीप सिंह - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
1933 - विट्ठलभाई पटेल - सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1986 - ये जियानयिंग - चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।

ये भी पढ़े-

जानिए, वर्ल्ड GK से जुड़े इन प्रश्नोत्तरों को

जानिए, भारतीय राजनीति से जुड़े कुछ रोचक प्रश्नोत्तर

बैंकिंग से जुड़े रोचक प्रश्नोत्तर

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -