जानिए, क्या कहता है 20 अक्टूबर का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 20 अक्टूबर का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 20 अक्टूबर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

1568 - अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया।
1740 - मारिया थेरेसा आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।
1774 - कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) भारत की राजधानी बनी।
1822 - लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित।
1880 - एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना।
1904 - चिली और बोलविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षकर किया।
1905- रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
1946 - वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया।
1947 - अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।
1962 - चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।
1963 - दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरु 1970- सैयद बर्रे ने साेमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
1991 - भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।

20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1930 - लीला सेठ - भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
1969 - सुदर्शन भगत - नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री।
1978 - वीरेन्द्र सहवाग - आक्रामक बल्लेबाजी के प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1920 - सिद्धार्थ शंकर राय - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
1855 - गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी - आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।

20 अक्टूबर को हुए निधन
1982 - निरंजन नाथ वांचू - वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1964 - एच. सी. दासप्पा - भारत के क्रांतिकारियों में से एक।

ये भी पढ़े-

विश्वविद्यालय की रैंकिंग में IIT बॉम्बे टॉप पर, देश की ये यूनिवर्सिटी भी शामिल

जानिए, कंप्यूटर के इन ख़ास प्रश्नोत्तरो को

IAF में 12th पास के लिए निकली भर्ती, जल्द करे आवेदन

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -