देखते ही आकर्षित हो जाओगे आप इन ऐतिहासिक किलो की तरफ
देखते ही आकर्षित हो जाओगे आप इन ऐतिहासिक किलो की तरफ
Share:

tyle="text-align:justify">विश्व भर के विभिन्न देशों में से लगभग प्रत्येक में कई ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। इन स्थलों में जहां रमणीय पर्वत, धार्मिक स्थल तथा आधुनिक शहर शामिल हैं वहीं कई मध्ययुगीन तथा प्राचीन किले भी हैं जो ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ खूबसूरत पर्यटन स्थल भी हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ विश्व प्रसिद्ध किलों के बारे में..
 
- मालबोर्क कासल, प्रशिया
 
सतही क्षेत्र के मामले में यह विश्व का सबसे बड़ा किला है। ईंटों से बने इस शानदार किले का निर्माण प्रशिया में ट्यिूटोनिक योद्धाओं द्वारा करवाया गया था।
 
- अलकाजार ऑफ सिगोविया, स्पेन
 
सिगोविया के प्राचीन शहर में स्थित यह पत्थर से निर्मित एक किला है। किसी समुद्री जहाका के अग्रभाग के आकार जैसा तथा एक चट्टानी पर्वत पर स्थित यह किला स्पेन में स्थित किलों तथा महलों में एक विशेष स्थान रखता है। यह वाल्ट डिकनी के सिंड्रेला कासल की प्रेरणा भी है।
 
- आल्नविक कासल, नोरथबरलैंड
 
यह किला जादू तथा इंद्रजाल के शौकीनों के लिए एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां उन्हें जरूर जाना चाहिए। इस किले की अंदरुनी तथा बाहरी वास्तु कला का प्रयोग ‘हैरी पॉटर’ सीरीका की फिल्मों में होग वाटर्स दृश्यों को फिल्माने में किया गया था।
 
- मोंट सेंट मिशेल, फ्रांस
 
नौर्मंडी में तट से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह किला एक चट्टान निर्मित एक छोटा-सा द्वीप है। इस क्षेत्र में उठने वाली तथा पल-पल परिवर्तित होने वाली लहरें रोजाना इस द्वीप को मुय भूमि से कभी जोड़ती हैं तो कभी सपर्क में बाधा पैदा कर देती हैं।
 
- विंडसर कासल, इंगलैंड
 
वर्कशायर की इंगलिश काऊंटी में स्थित यह किसी समय एक शाही आवास था। यह महल ब्रिटिश शाही परिवार के साथ अपने जुड़ाव तथा अपनी वास्तु कला के कारण प्रसिद्ध रहा है। इस महल में 500 से अधिक लोग रहते या काम करते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -