भारतीय कुश्ती संघ अधिकारी ने कहा 'रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीत सकते थे नरसिंह'
भारतीय कुश्ती संघ अधिकारी ने कहा 'रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीत सकते थे नरसिंह'
Share:

मुंबई। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के एक अधिकारी ने कहा कि डोपिंग प्रकरण में फंसे पहलवान नरसिंह यादव यदि रियो ओलिंपिक में 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में हिस्सा लेते तो रजत पदक जीत सकते थे। रियो ओलिंपिक में नरसिंह की स्पर्धा से पहले ही खेल पंचाट (सीएएस) ने उन पर चार वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया था।

यहां विश्व स्तरीय इनामी राशि की प्रतियोगिता की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस से इतर डब्ल्यूएफआई सचिव वीएन प्रसूद ने कहा, 'मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि नरसिंह कम से कम रजत पदक जीतते।'

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नरसिंह को डोपिंग के आरोप से मुक्त कर दिया था। नाडा ने उनके इस दावे को मान लिया था कि सोनीपत में अभ्यास के दौरान उनके खाने या पीने के पदार्थ में साजिश के तहत प्रतिबंधित पदार्थ मिलाया गया था। इसके बाद विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने नरसिंह को नाडा से मिली क्लीन चिट को रियो में उनकी स्पर्धा से कुछ दिन पहले खेल पंचाट में चुनौती दी। खेल पंचाट ने नरसिंह पर चार वर्ष का प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें ओलिंपिक से बाहर कर दिया।

प्रसूद ने कहा, 'हमें इस फैसले की उम्मीद नहीं थी। यदि उन्हें यही फैसला देना था तो जल्दी देते, ताकि हम प्रवीण राणा को भेज सकते थे। इसमें संघ की कोई गलती नहीं है। भारत में डोपिंग के लिए अंतिम अधिकार नाडा के पास हैं। उन्होंने नरसिंह को क्लीन चिट दी। वाडा सीधे तौर पर हमारे पहलवान के खिलाफ कुछ नहीं कर सकता था। उसने खेल पंचाट में अपील की।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -