वाह ...लाजबाब डिश है अचारी मटन
वाह ...लाजबाब डिश है अचारी मटन
Share:

अचारी मटन एक पंजाबी व्यंजन है। यह मीट और कई मसालों से तैयार की जाती है। इसका स्वाद चटपटा होता है। अाप इसे कम समय में घर पर बना सकती है अौर अाचार के साथ खा सकती है। तो अाइए जानते है अचारी मटन बनाने की विधि।

सामग्री:-
- मटन के टुकड़े एक किलो
 
- दही एक किलो
 
- कलौंजी 2 चम्मच
 
 - प्याज 4 से 5
 
- हरी मिर्च 3 से 4 बारीक कटी
 
- अदरक एक बड़ा चम्मच
 
- लहसुन पेस्ट एक बड़ा चम्मच
 
- हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
 
- लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
 
- अमचूर पाउडर एक छोटा चम्मच
 
-  जीरा आधा छोटा चम्मच
 
- सौंफ एक छोटी चम्मच
 
- गरम मसाला पाउडर एक छोटा चम्मच 
 
- स्वादानुसार नमक
 
- घी या तेल
 
विधि:-
 - सबसे पहले एक कड़ाही में घी या तेल डाल कर गर्म करने के बाद इसमें जीरा, सौंफ, कटा प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
 
- इसके बाद इसमें दही और मीट डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर पकने दें।
 
- जैसे ही मटन मुलायम हो जाए तो उसमें गरम मसाला, कलौंजी, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी और नमक डालें अौर मध्यम गैस कुछ मिनटों तक पकाएं।
 
- अब झटपट तैयार हो गया है आपके लिए मसालेदार चटपटा अचारी मटन। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -