एयरपोर्ट पर महिला के पास मिला 6 किलो सोना
एयरपोर्ट पर महिला के पास मिला 6 किलो सोना
Share:

मुंबई :  राजस्व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट से एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो तस्कर गिरोह के लिये 6 किलो से अधिक सोना अपने साथ ले जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार पकड़े गये सोने की कीमत  1,16,18,854  है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का नाम जुजार हजुरी है तथा वह दुबई से अमीरात एयरवेज से शुक्रवार की रात मुंबई आई थी। बताया गया है कि राजस्व खुफिया विभाग के अधिकारियों को यह जानकारी लगी थी कि कोई महिला सोना लेकर आ रही है, इसके बाद अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर जाल बिछाया था। जैसे ही महिला एयरपोर्ट पर विमान से बाहर आई, उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। अधिकारियों ने महिला के पास से भारतीय पासपोर्ट जब्त कर पूछताछ शुरू की है।

बंधक बनाकर लूटा करोड़ों का सोना

हैरान कर देगी यह खबर : केरल की 3 कम्पनियों...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -