चलती ट्रेन में महिला से लूटपाट के साथ हुआ रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चलती ट्रेन में महिला से लूटपाट के साथ हुआ रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Share:

दिल्ली एक बार फिर शर्मशार हो गई यहां पर चलती ट्रेन में एक महिला से लूटपाट के साथ उसके साथ बलात्कार जैसी हरकत भी की गई। जननायक एक्सप्रेस में लेडीस कोच में महिला को अकेला देखकर शाहदरा और पुरानी दिल्ली के बीच यह हरकत की गई। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला ट्रेन के महिला कोच में बैठी थी उसके साथ चार अन्य महिलाएं और थीं। लेकिन यह चारों महिलाएं शाहदरा स्टेशन पर ही उतर गई अब ट्रेन में मात्र एक महिला ही बची जिसे आगे वाले स्टेशन पर उतरना था। शाहदरा से तीन लड़के ट्रेन में चढ़ गए। महिला को अकेली देखते हुए उनमें से दो उसके सामान को लूटने लग गए। और एक व्यक्ति उसके साथ बालात्कार करने लगा।

दोनो व्यक्ति सामान लूटकर चलती ट्रेन से फरार हो गए। लेकिन तीसरा लड़का महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए उसके साथ जोर जबरजस्ती करने लगा। आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। उसने महिला को कई मुक्‍के मारे। महिला ने खुद को छुड़ाने के लिए आरोपी को दांतों से बुरी तरह काट लिया। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला। चीख पुकार सुनकर पुलिस वाले भी चलती ट्रेन में चढ़ गए। और अरोपी युवक को गिरफ्तार करके महिला को कपड़ों से ढंका। मामला दर्ज कर लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

सरकार की मेहनत बेकार, अभी तक देश-विदेश का कालाधन न..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -