क्या डिप्टी कलेक्टर बनेगी करोड़पति?
क्या डिप्टी कलेक्टर बनेगी करोड़पति?
Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर को लोकप्रिय क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति में भागीदारी करने के लिए प्रारंभिक तौर पर अनुमति नहीं मिली। ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल वे कौन बनेगा करोड़पति के शो के लिए सिलेक्ट हो गई थीं। जब उन्होंने शो में भाग लेने को लेकर प्रशासन से अनुमति लेनी चाही तो उन्हें अनुमति नहीं मिली।

जब छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह को जानकारी मिली तो उन्होंने डिप्टी कलेक्टर अनुराधा अग्रवाल को अनुमति दे दी। डिप्टी कलेक्टर चाहती थीं कि शो में जो रकम जीतेगी उससे वे अपने भाई की किडनी ट्रांसप्लांट करवाएगी।मिली जानकारी के अनुसार यह एपिसोड 20 सितम्बर को प्रसारित किया जायेगा.

दरअसल उन्होंने शो में भाग लेने से पहले ही सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति माॅंगी थी और इसके लिए उन्होंने आवेदन भी दे दिया था। गौरतलब है कि भोपाल में आॅडिशन के बाद उन्हें शो की शूटिंग हेतु मुंबई आमंत्रित किया गया था।शो का समय होने के कारण डिप्टी कलेक्टर अनुराधा सीधे मुंबई चली गईं। बाद में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने उन्हें अनुमति दे दी।

केबीसी सीजन-9 ने तोड़े टीआरपी के सारे रिकॉर्ड

जब KBC के मंच पर दो विद्वानों का हुआ मिलन....देखे Photos

सिर्फ 2 ही हफ्तों में केबीसी ने सोनी टीवी की टीआरपी बढ़ा दी, कलर्स और स्टार प्लस रहा टॉप पर

TRP के मामले में 'खतरों..' से सिर्फ एक ही कदम पीछे है KBC

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -