क्या नाम है इस नुकीले दांतों वाले समुद्री जीव का, देखिये तस्वीर
क्या नाम है इस नुकीले दांतों वाले समुद्री जीव का, देखिये तस्वीर
Share:

नई दिल्ली: नुकीले दांतों वाला एक रहस्यमयी समुद्री जीव हार्वे तूफान के बाद अमेरिका के टेक्सास में दिखा है. इस समुद्री जीव के बारे में जानकारी एक महिला ने ट्वीटर पर फोटो अपलोड करके दी है जिसका नाम प्रीती देसाई है. 

प्रीती ने जैसे ही टेक्सस के समुद्र तट पर इस जीव को देखा तो, उसने तुरंत उसकी फोटो क्लिक कर ली, और इस जीव के बारे में जानने के लिए ट्वीटर पर पोस्ट किया, और उसके कैप्शन में लिखा कि, "ओके, जीव विज्ञान ट्विटर, यह क्या चीज है?"

प्रीति देसाई के अनुरोध को जीव विज्ञानी और मछली विशेषज्ञ डॉक्टर केनिथ टिघे को भेजा गया, जो ये मानते हैं कि यह एक नुकीले दांतों वाला स्नेक-ईल है. उन्होंने कहा कि यह एक गार्डेन या कांगर ईल भी हो सकता है, क्योंकि ये तीनों प्रजातियां टेक्सास में पाई जाती हैं और इनके दांत बड़े और नुकीले होते हैं. वहीं डॉक्टरों का मानना है कि हार्वे तूफान तेज हवाओं और बाढ़ के साथ इस जीव को भी ले आया है, हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये तट पर कैसे आया है. आम तौर पर नुकीले दांतों वाले स्नेक-ईल समुद्र में 30 से 90 मीटर की गहराई में पाए जाते है.

ब्रिटेन के अंडरग्राउंड ट्रेन में हुआ ब्लास्ट

CCTV फुटेज में, रेंगता नज़र आया घायल प्रद्युम्न

जीवन रक्षा में सहायक प्राथमिक चिकित्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -