प्रिंस हैरी और मेगन की शादी से ज्यादा चर्चाओं में हैं देसी गर्ल प्रियंका की हील्स
प्रिंस हैरी और मेगन की शादी से ज्यादा चर्चाओं में हैं देसी गर्ल प्रियंका की हील्स
Share:

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी में शिरकत करने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लुक्स और उनके हील्स का जलवा इन दिनों सभी जगह छाया हुआ है. जी हाँ, हाल ही में अगर कुछ बात हो रही है तो वह प्रियंका चोपड़ा के लुक्स और उनके हील्स की है. प्रियंका मेगन मर्केल की बहुत अच्छी दोस्त होने के नाते उनकी शादी में शामिल हुई और उनके लुक्स और उनकी हील्स की चर्चाएं आम हो गई और सभी लोग केवल उन्हें देखना पसंद कर रहे है.

हाल ही में प्रियंका की हील्स की कीमत सामने आई है जिसे पहनकर वह मेगन और प्रिन्स हैरी की शादी में गई थी. जी हाँ, हाल ही में हील्स की कीमत सामने आई है जिसे सुनने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. उस हील की कीमत इतनी है जितने में आप आराम से एक बुलेट तो खरीद ही सकते है. जी हाँ, दरअसल में उस हील की कीमत 1.35 लाख है जो खबरों के अनुसार है अब ये भी हो सकता है कि वह इससे ज्यादा हो.

प्रियंका ने जो हेट लगाई थी उसकी चर्चा भी काफी तेजी से हुई और उसके बाद जब प्रियंका ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आई तब तो सब उन्हें देखते ही रह गए. देसी गर्ल प्रियंका इन दिनों सुर्खियां बटोरने में काफी आगे है प्रिंस हैरी और मेगन की शादी की कम और प्रियंका की हील्स की चर्चाएं ज्यादा है.

जब मेघन को देख रो पड़े प्रिंस हैरी

प्रियंका चोपड़ा के अलावा ये भारतीय महिला भी बनी रॉयल वेडिंग का हिस्सा

प्रिंस हैरी के ग्रैंड रिसेप्शन में झबराट बनकर पहुंची प्रियंका चोपड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -