B'day Special: अगर विवेक न करते यह गलती तो आज उनकी पत्नी होती ऐश्वर्या
B'day Special: अगर विवेक न करते यह गलती तो आज उनकी पत्नी होती ऐश्वर्या
Share:

बॉलीवुड को कई हिट और फ्लॉप फिल्मे दे चुके विवेक ओबोरॉय आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. विवेक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म कम्पनी से साल 2002 में की थी और उसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए. विवेक ने करियर के शुरुआत में अपनी फिल्मों से पॉपुलरिटी हांसिल नहीं की लेकिन हाँ उन्होंने अपने अफेयर से जमकर पॉपुलरिटी हांसिल की. अपने अफेयर के कारण विवेक काफी समय तक सुर्ख़ियों में रहे. आप सभी भी इस बात से बखूबी वाकिफ होंगे कि विवेक का अफेयर बॉलीवुड की सबसे सुंदर हसीना ऐश्वर्या राय के साथ रहा है और उसके बाद दोनों अलग भी हो गए.

Video: सौतन इतनी अच्छी लगी कि पति को भूल गई ये टीवी एक्ट्रेस

कहा जाता है कि सलमान खान के साथ कई सालों तक अफेयर के बाद ऐश्वर्या ने उनसे ब्रेकअप कर लिया और उसके बाद उनका नाम जुड़ा विवेक ओबोरॉय के साथ. विवेक और ऐश्वर्या को आप सभी ने फिल्म 'क्यों हो गया ना' में देखा होगा. इस फिल्म से ही दोनों का अफेयर शुरू हुआ और बात शादी तक पहुंची लेकिन विवेक की एक गलती ने सब बर्बाद कर दिया. दरअसल जब ऐश्वर्या सलमान खान को छोड़कर विवेक की हो गईं तो सलमान को बहुत बुरा लगा और उन्होंने विवेक को फोन कर खूब गालियां दी.

Video : करिश्मा के नए फोटोशूट ने फैंस की उड़ाई नींद

दूसरे दिन सुबह विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और उसमे उन्होंने सलमान और ऐश्वर्या के बारे में बातें की, इस दौरान वहां ऐश्वर्या आ गई और उन्हें यह बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्होंने विवेक से ब्रेकअप कर लिया. विवेक और अपने रिश्ते को खत्म करने के बाद ऐश्वर्या का नाम किसी के साथ नहीं जुड़ा और उसके बाद उन्होंने बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी कर ली. अगर विवेक ओबोरॉय वह गलती ना करते तो आज वह ऐश्वर्या के पति होते. वैसे फिलहाल विवेक किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं वह केवल रियलिटी शोज में नजर आते हैं. उन्हें हमारी ओर से जन्मदिन की बधाई.

बॉलीवुड अपडेट्स

इस अंदाज में नागिन ने दी आमिर अली को जन्मदिन की बधाई

'किलर गर्ल' बनी करिश्मा

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने भाई की कलाई पर इस ख़ास अंदाज़ में बांधी राखी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -