कश्मीर में हिंसा, सुरक्षा बलों को मूक दर्शक बनने के निर्देश
कश्मीर में हिंसा, सुरक्षा बलों को मूक दर्शक बनने के निर्देश
Share:

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के 4 जिले पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में तनाव फैल गया है। यहां पर हालात काफी खराब है और हिंसा फैली हुई है। स्थिति यह है कि कानून व्यवस्था भी यहां पर बदहाल है। पुलिस बल अधिक संख्या में मौजूद नहीं है जिससे हिंसा के हालातों को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल है। इन जिलों में लगभग 36 थाने हैं इन थानों में तीन थाने ही ऐसे हैं जिनमें कार्य हो रहा है। पुलवामा, राजपुरा व अवंतीपुरा ये तीन ही थाने हैं जिनमें मौजूद बल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करने में लगा है।

खबर के अनुसार वहां लोग आक्रोशित हो उठे हैं। उनके प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं इतना ही नहीं लोगों द्वारा पुलिस थानों पर हमला कर दिया गया है। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया। थानों को खाली करवाया गया। कुछ थाने तो बंद ही कर दिए गए थे। दक्षिण कश्मीर में जवान तक नज़र नहीं आ रहे हैं।

अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई। मगर बलों को केवल देखते रहने के निर्देश ही दिए गए हैं।

पाकिस्तान में हिंदू कपड़ा व्यापारी पर हमलावरों ने दागी गोलियां, हालात स्थिर

संविधान के दायरे में निकालेंगे कश्मीर समस्या का स्थाई हल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -