VIDEO - बंदूक लेकर पहुंची 'दबंग' महिला, दूसरी महिला पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर
Share:

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक चौंकाने वाली घटना के अंतर्गत जमीनी विवाद में एक महिला ने आक्रोश में आकर वहां मौजूद दूसरी महिला पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. गमीनत रही की इस दौरान ट्रैक्टर से घायल हुई महिला को कोई गंभीर चोंटे नही आई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घमासान विवाद चर्च की जमीन को लेकर था। ममता अग्रवाल नाम की महिला परमार्थ ग्रुप नाम के संगठन से जुड़ी है। ममता जमीन पर कब्जा करने के लिए खुद ट्रैक्टर चलाकर वहां पहुंच गई। इस दौरान खेत में कुछ महिलाएं पहले से मौजूद थीं।

इस दौरान जब ट्रैक्टर पर सवार महिला का खेत में मौजूद महिलाओं से विवाद बढ़ता गया तो ट्रैक्टर चालक महिला ममता ने गुस्से में आकर जमीन कब्जाने का विरोध कर रही एक लड़की के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ट्रैक्टर चलाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -