प्रियंका और निक की शादी की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
प्रियंका और निक की शादी की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Share:

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से पॉपुलर प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी हैं और उसका कारण निक जोनस को बताया जा रहा है. आपको पता ही होगा कि निक ने प्रियंका के जन्मदिन पर उनसे सगाई कर ली है और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. प्रियंका और निक को कई बार साथ में देखा जा चुका है दोनों हाथो में हाथ डाले बहुत बार नजर आए हैं. प्रियंका को कुछ दिन पहले ही एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था जहाँ वह अपने हाथो कि डायमंड रिंग छुपाते हुए नजर आईं थीं.

Video: जन्मदिन पर नशे में प्रियंका ने निक के साथ कर दी गंदी हरकत

निक और प्रियंका को अक्सर ही साथ में एन्जॉय करते हुए देखा गया है. फिलहाल खबरें यह आ रहीं हैं कि दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी करने वाले हैं और इस बात से फैंस काफी दुखी है. ट्विटर फैंस ने निक और प्रियंका की शादी की खबरें सुनी तो जैसे माहौल ही खराब हो गया हो. सभी अपने-अपने दिल की बातों को ट्विटर पर शेयर किया. एक यूजर ने लिखा - I'm losing my hopes from humanity. I would rather die than see #NickJonas in a shervani.

Video : निक के चक्कर में प्रियंका ने छोड़ी 'भारत'...

इसी के साथ एक यूजर ने लिखा - my world is over pls tell me its not true #nickjonas इसी तरह बहुत से फैंस ने जमकर ट्विटर पर ट्वीट किए और निक और प्रियंका की बातें की. आपको पता ही होगा कि प्रियंका सलमान खान की फिल्म 'भारत' का हिस्सा बन चुकीं थीं और दो दिन शूटिंग के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी. फिलहाल आप देखिए ट्वीट्स जो लोगों ने निक और प्रियंका को लेकर किए हैं.

 

हॉलीवुड अपडेट्स..

निक ने शेयर की प्रियंका की ऐसी तस्वीर कि मच गया हंगामा

Video: प्रियंका के इस वीडियो को देखते ही निक ने किया कमेंट

बिन फेरे एक दूजे के हुए प्रियंका और निक, ये रहा सबूत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -