उज्जैन: आरपीएफ जवानों पर बदमाशों ने किया हमला, एके 47 के साथ छीेने कारतूस
उज्जैन: आरपीएफ जवानों पर बदमाशों ने किया हमला, एके 47 के साथ छीेने कारतूस
Share:

उज्जैन: देश में जहां एक ओर लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर अब अपराधियों के हौंसले बुलंद हो चले हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि बड़नगर के पास सुंदरबाद से रेलवे ट्रैक पर रात गस्त कर रहे दो आरपीएफ जवानों पर हमला कर बदमाशों ने एके-47 और जिंदा कारतूस छीन लिए। वहीं इस हादसे में घायल सहायक उप निरीक्षक कमलेश शर्मा और प्रधान आरक्षक राकेश कुशवाहा को इलाज के लिए रतलाम रेफर किया गया है।

पश्चिम बंगाल: रथ यात्रा निकालने को लेकर जिद पर अड़ी भाजपा को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत

यहां बता दें कि घटना के बाद जैसे ही पुलिस को इसी सूचना मिली उन्होंने तुरंत सर्चिंग शुरू कर दी। वहीं उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर का कहना है कि बदनावर, बड़नगर के सभी गावों में सर्चिंग चल रही है। इसके साथ ही मोगिया जाति के लोगों को भी ढूंढा जा रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार बता दें कि दोनों जवान वायर चोरी को रोकने के लिए गस्त कर रहे थे। तभी रात करीब एक बजे रेलवे ट्रैक पर 5 लोग संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखे। 

भोपाल में हैवी व्हीकल बनने से 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

गौरतलब है कि गस्त के दौरान ​जवानों पर हमला हुआ है। वहीं दोनों जवान उनकी ओर दौड़े और एक व्यक्ति भगवान सिंह निवासी टोकरा को पकड़कर पूछताछ करने लगे। इसी दौरान करीब एक दर्जन बदमाश वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने जवानों से एके-47 और जिंदा कारतूस भी लूट लिए। वहीं बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद वे बड़नगर की ओर फरार हो गए। दोनों जवानों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी तो वे तुरंत सतर्क हो गए। पुलिस ने भी तुरंत इलाके की नाकेबंदी कर सर्चिंग शुरू कर दी है। 


खबरें और भी

लोकायुक्त पुलिस ने सहायक आयुक्त के घर छापा मारा, 29 लाख कीमत का फ्लैट मिला

फ़र्ज़ी ख़बरों पर लगाम लगाने के लिए आईटी मंत्रालय ने व्हाट्सएप अधिकारीयों के साथ की बैठक

तीन महीने की बच्ची को छोड़कर भागी मां, पिता ने किया कुछ ऐसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -