अमेरिका : डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के बाद अब चीन पर भी लगाया चुनावों में दखलंदाजी का आरोप
अमेरिका : डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के बाद अब चीन पर भी लगाया चुनावों में दखलंदाजी का आरोप
Share:

वॉशिंगटन. अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुआवों को लेकर चल रहे विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है. एक तरफ तो खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन चुनावों में नियमों के उल्लंघन करने और  भ्रस्टाचार जैसे आरोपों में घिरे हुए है तो दूसरी तरफ वे बार-बार अन्य देशों पर अमेरिका के पिछले राष्ट्रपति चुनावों में दखलंदाजी करने के आरोप लगाते जा रहे है.

डोनाल्ड ट्रम्प ने ओबामा प्रशासन को बताया ‘नपुंसक’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी लंबे समय से रूस द्वारा अमेरिकी चुनावों में दखलंदाजी करने के आरोप लगाते आये है. और अब उन्होंने दूसरे बड़े देश चीन पर भी इन  चुनावों में दखलंदाजी करने का आरोप लगा दिया है. उल्लेखनीय है कि ट्रम्प ने कुछ समय पहले भी चीन पर एक आरोप लगाते हुए कहा था कि चीन 2018 के मध्यावधि चुनावों में दखलंदाजी करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि वो नहीं चाहता कि मै दोबारा अमेरिका का राष्ट्रपति बनू. हालाँकि तब चीन ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था. 

निकी हेली की जगह अपनी बेटी को लाना चाहते हैं ट्रम्प

चीन द्वारा इन आरोपों को नकारे जाने के बाद अब पहली बार अमेरिकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर चीन पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि चीन ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में दखलंदाजी की थी. यह दावा उन्होंने हाल ही में एक अमेरिकी चैनल को दिए अपने एक इंटरव्यू में कही है.

ख़बरें और भी 

ट्रम्प की चेतावनी, अमेरिका में घुसपैठ न करें, परिणाम भुगतने पड़ेंगे

बांसुरी की धुन के लिए लोकप्रिय थे, रमानी

हेली के इस्तीफे के बाद ट्रम्प ने बांधे तारीफों के पुल

#Metoo: ट्रम्प ने उड़ाया अभियान का मज़ाक, मेलानिया ने महिलाओं से मांगे सबूत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -