यूपी : पूर्व मंत्री संगीता यादव को जलाने के आरोप में ससुर गिरफ्तार
यूपी : पूर्व मंत्री संगीता यादव को जलाने के आरोप में ससुर गिरफ्तार
Share:

लखनऊ। एक तरफ जहाँ देश में महिलाओं को शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवा कर उन्हें आगे बढ़ने की बात की जा रही है तो वही दूसरी ओर देश में आज भी कई जगहों पर महिलाओं के साथ भेदभाव से लेकर घरेलु हिंसा तक के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर से भी सामने आया है जहा एक  पूर्व राज्यमंत्री को  उनके ससुर ने मिटटी तेल दाल कर जलने की कोशिश की थी। 

अपहरण के बाद किया किशोरी के साथ किया बलात्कार

यह घटना उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास जौनपुर से सामने आई है जहा बीते रविवार उत्‍तर प्रदेश की पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव को उनके ससुर ने जिन्दा जलाने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने संगीता के ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है। यूपी की पूर्व राज्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से जल गई थीं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 

संगीता यादव ने अपने परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि  रविवार रात उनके पति के कहने पर उनके सास-ससुर ने पहले उन्‍हें बंधक बनाया और फिर मिट्टी तेल डाल कर उन्हें  जलाने की कोशिश की। इस मामले में मंगलवार को संगीता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनके सास, ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा  दर्ज करने के साथ साथ उनके ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

ख़बरें और भी 

देवर को भाभी से संबंध बनाना पड़ा महंगा, भाभी ने काट लिया....अंग

लड़की के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के पिता निलंबित

बच्ची के साथ हुए रेप को आखिर क्यों छुपा रही है पुलिस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -