सिमी आतंकियों की स्टाईल में जेल से फरार हुए दो कैदी
सिमी आतंकियों की स्टाईल में जेल से फरार हुए दो कैदी
Share:

तेलंगाना : तेलंगाना की वारंगल सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार हो गए। कैदियों ने भागने के लिए जिस तरह का तरीका अपनाया कुछ वैसा ही तरीका मध्यप्रदेश के भोपाल की सेंट्रल जेल से भागते समय सिमी के आतंकियों ने अपनाया था। इस तरह से कैदियों के फरार होने की जानकारी सामने आने के बाद वारंगल सेंट्रल जेल के स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस आनन - फानन में कैदियों की तलाश में जुट गया है। इस मामले में जेल प्रशासन पर गाज गिरने की संभावना है हालांकि अभी तक इस मामले में किसी कार्रवाई की जानकरी नहीं मिल पाई है।

पुलिस जेल के आसपास जांच करने में जुटी है और कैदियों के भागने की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। दो कैदियों के भागने के बाद अन्य कैदियों की बैरक में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैदियों ने भागने के लिए चादरों को जोड़कर उसे दीवार से खिड़की व दीवार से बांध दिया इसके सहारे कैदियों ने दीवार फांद ली।

अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दीवार फांदकर फरार हुए कैदियों की पहचान कर ली गई है। इन कैदियों के नाम राजेश यादव निवासी जहानाबाद और सैनिक सिंह निवासी मेरठ बताए गए हैें। गौरतलब है कि राजेश हत्या के आरोपों में सजा पा रहा था तो दूसरा कैदी सैनिक सिंह घरेलू हिंसा के आरोप में जेल में था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -