आज होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार
आज होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार
Share:

मुंबई: हिंदी फिल्म जगत की पहली महिला सुपरस्टार का दर्जा रखने वाली श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. जानकारी के अनुसार इस महान अभिनेत्री की अन्त्येष्टि क्रिया मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान में आज दोपहर को की जाएगी. उनका पार्थिव शरीर आज दुबई से मुंबई पहुंचने के बाद श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी जाएगी. उनके पार्थिव शरीर को प्राइवेट जेट से दुबई से मुंबई लाने की प्रक्रिया जारी है. 

ताज़ा मिली जानकारी अनुसार, कल उनके पार्थिव शरीर को संयुक्त अरब अमीरात  के रास अल खैमा से दुबई लाया गया था. जहां पहले दुबई के कानून के मुताबिक कार्रवाई की गई. दुबई की पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की गई जिसके बाद को शव परिवारवालों को सौंप दिया गया था. अनिल अम्बानी ने बताया है कि, उनके पार्थिव शरीर के लिए विमान पहले ही भेजा जा चुका है.

गौरतलब है कि, रुपहले परदे की चुलबुली, नटखट चांदनी का शनिवार रात दुखद निधन हो गया था, जिससे पुरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी. 54 वर्षीय श्रीदेवी अपने भतीजे की शादी में शामिल होने दुबई पहुंची थी, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका स्वर्गवास हो गया. जिसके बाद से फ़िल्मी जगत के सभी सितारे  'चांदनी' की मृत्यु के इस 'सदमे' से आहत होकर उनके साथ बिताए गए लम्हों में डूब गए थे. 

जानिए अर्जुन कपूर और श्रीदेवी के रिश्तें को करीब से

जब श्रीदेवी ने किया बॉलीवुड का प्रतिष्ठित अवार्ड लेने से मना

अपडेट: श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -