टाइटैनिक जहाज एक बार फिर उतरेगा समुद्र में, पूरी करेगा यात्रा
टाइटैनिक जहाज एक बार फिर उतरेगा समुद्र में, पूरी करेगा यात्रा
Share:

नई दिल्ली: दुनियाभर में प्रसिद्ध हुए टाइटैनिक जहाज को लेकर एक खबर सामने आई है जिसके अनुसार टाइटेनिक जहाज फिर से तैयार हो गया है और वह अब दोबारा यात्रा करने के लिए निकल रहा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि आइसबर्ग से टकराने के बाद 15 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक अपनी पहली ही यात्रा पूरी नहीं कर पाया था और इसी दुर्घटना को लेकर साल 1997 में हॉलीवुड में एक फिल्म भी बनी थी। जिसमें टाइटैनिक जहाज की अधूरी यात्रा को बहुत अच्छे से दर्शाया गया था। 

भारत में बराक मिसाइल की आपूर्ति करेगा इजराइल, 777 मिलियन डॉलर का हुआ सौदा

दरअसल यह घटना समुद्र में ही हुई थी जिसके कुछ अवशेष भी मिले थे। अब इसी अधूरी यात्रा को पूरी करने के लिए टाइटैनिक जहाज एक बार फिर समुद्र में उतरेगा। वहीं टाइटैनिक जहाज असल में समुद्र में उतरने जा रहा है। अगर आप समझ रहे हैं कि हॉलीवुड में एक और फिल्म बन रही है तो आप गलत हैं। इसी नाम का एक और जहाज बन रहा है जो टाइटैनिक की अधूरी यात्रा को पूरी करेगा।

जमाल खशोगी मामला: अमेरिका की कार्यवाही शुरू, सऊदी अधिकारीयों के वीजा निरस्त

गौरतलब है कि टाइटैनिक जहाज अपने आप में एक इतिहास बन चुका है और अब जो नया जहाज तैयार हुआ है वह 2022 में समुद्र में उतरेगा। 106 साल पहले डूब चुके टाइटैनिक की हूबहू कॉपी टाइटैनिक-2 साल 2022 में अपनी समुद्री यात्रा पर निकलेगा। इस यात्रा के दौरान शिप पर 2400 यात्री और 900 क्रू मेंबर्स होंगे। यहां बता दें कि टाइटैनिक की पहली यात्रा के दौरान भी शिप पर यात्रियों और क्रू मेंबर्स की संख्या इतनी ही थी। टाइटैनिक-2 दिखने में भी टाइटैनिक की तरह ही होगा साथ ही इसका लेआउट और केबिन का डिज़ाइन भी टाइटैनिक की तरह होगा।


खबरें और भी 

श्रीलंका के राष्ट्रपति की हत्या की साजिश में गिरफ्तार भारतीय नागरिक ने कहा, मुझे फंसाया जा रहा है

अमेरिका : अभी भी जारी है माइकल तूफान का कहर, 40 के पार पहुंची मृतकों की संख्या

वायरस संक्रमण से अमेरिकी पुनर्वास केंद्र में हुई छह बच्चों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -