सोमवार के दिन किए गये ये काम भगवान शिव को करते हैं प्रसन्न
सोमवार के दिन किए गये ये काम भगवान शिव को करते हैं प्रसन्न
Share:

देवो के देव महादेव भगवान शिव अन्य सभी भगवानों से भोले माने जाते हैं, मान्यता के अनुसार इन्हे प्रसन्न करना बहुत ही आसान माना गया है। बस जरूरी है कि पूरी विधि-विधान के साथ आप भगवान शिव कि पूजा करें, तब ही यह आपसे प्रसन्न होगें और जल्दी प्रसन्न होंगे। आज हम आपसे कुछ इसी सिलसिले पर चर्चा करने वाले हैं। यहां पर हम जानेंगे कि आखिर कैसे हम भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं? सबसे पहले तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन उचित माना गया है इस दिन ही आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भगवान शिव के उपायों के बारे में..

1. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद शिव मंदिर जाकर पानी में सफेद चंदन मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके बाद शिवजी को स्नान करवाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

2. रोजाना सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर सफेद चंदन का त्रिपुण्ड्र बनाएं। इसके बाद बिल्वपत्र अर्पित करें और चावल चढ़ाएं। साथ ही, इस मंत्र का ‘ ऊँ नम: शम्भवाय च मयो भवाय च नम: शङ्कराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च ‘ का जाप करें।

3. सोमवार को सुबह स्नान करके मंदिर जाएं। इसके बाद शिवलिंग के सामने सफेद आसन पर बैठकर ‘ऊँ सों सोमाय नम:’ मंत्र का रुद्राक्ष की माला से 108 बार का जाप करें।

4. गाय का दूध शिवलिंग पर अर्पित करें। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

5. शिव जी आरती में दीपक गाय के घी से जलाएं और कपूर से आरती करें।

 

हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ के इस महत्व से बहुत ही कम लोग परिचित हैं

इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय

स्वस्थ रहने का रहस्य छिपा है आपके बेडरूम में

मूंगा रत्न के इस्तेमाल से मंगल को करें शांत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -