महिला ने गोली लगने के बाद दिया बच्ची को जन्म
महिला ने गोली लगने के बाद दिया बच्ची को जन्म
Share:

जम्मू: सुंजवान आर्मी कैंप पर शनिवार को हुए आतंकी हमले में घायल हुई महिलाओं में एक सैनिक की गर्भवती पत्नी भी शामिल थी, जिन्होंने सेना के अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है. आतंकियों द्वारा किये गए हमले में भारतीय सेना के राइफलमैन नाजिर अहमद और उसकी पत्नी दोनों को गोली लगी थी. जहां से दोनों को सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया था.  सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि, डॉक्टरों ने पूरी रात नाजिर की गर्भवती पत्नी की देखभाल की.

महिला ने रविवार को सीजेरियन ऑपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया. डॉक्टरों के मुताबिक माँ और बच्ची दोनों स्वस्थ हालत में हैं . जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शनिवार देर रात को हमले में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंची और उनका हाल चाल जाना. मुख्यमंत्री ने सैनिक की गर्भवती पत्नी की रिपोर्ट के बारे में खुद जानकारी ली.

आपको बता दें कि,  इस हमले में अब तक जवानों के  परिवार के 11 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे  हैं. इधर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि, "बुरी खबरों के बीच से एक अच्छी खबर आई है, आतंकियों के हमले के दौरान घायल  महिला ने सेना के अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है". 

40 घंटे गोलीबारी के बाद अब सुंजवां में ख़ामोशी

वुमन आर्मी भर्ती में भेदभाव के आरोप

इस बैंक में नहीं लगता टैक्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -