ये है दुनिया की सबसे पसंदीदा यूनिवर्सिटी
ये है दुनिया की सबसे पसंदीदा यूनिवर्सिटी
Share:

लंदन। विश्व के दो विख्यात विश्वविद्यालयों के बीच आज प्रतिद्वंद्विता  देखने को मिल रही है । जी हाँ हम बात कर रहे है ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय एवं  कैम्ब्रिज  विश्वविद्यालय इन दिनों अंडरग्रेजुएट में प्रवेश के लिए इन विश्वविद्यालय  आवेदन किये गए जिसमे ऑक्सफोर्ड  विश्वविद्यालय  में  करीब 2,400 आवेदन ज्यादा आये हैं।

जबकि इस साल ऑक्सफोर्ड में प्रवेश के लिए करीब 19,124 किशोरों ने आवेदन किया है, जबकि कैम्ब्रिज में प्रवेश लेने के इच्छुक किशोरों की संख्या 16,719 है।इतना ही नही 

खास बात तो  यह है कि कैम्ब्रिज की 3,500 के मुकाबले ऑक्सफोर्ड में उपलब्ध सीटों की संख्या 3,200 ही है। ब्रिटेन के उच्च शिक्षा नीति संस्थान के निदेशक और कैम्ब्रिज के पूर्व छात्र निक हिलमैन ने "द डेली टेलीग्राफ" को बताया कि उनके बीच यह प्रतिस्पर्धा उनकी सफलता का ही हिस्सा है।

यह संभ्रांत और छोटी सोच का दिखाई देता है, लेकिन वास्तव में यह दोनों विश्वविद्यालयों को विश्वस्तरीय बनाए रखने में सहायक है। हालांकि, कुछ लोग ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज के बीच के इस अंतर का कारण कैम्ब्रिज की कड़ी प्रवेश प्रक्रिया को मान रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -