मित्रता की मिसाल पेश करते है भगवान कृष्ण के यह उदाहरण
मित्रता की मिसाल पेश करते है भगवान कृष्ण के यह उदाहरण
Share:

मित्रता किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता होता है हम अपने हर सुख दुःख अपने मित्र से साझा करते है जो बात हम अपने करीबी रिश्तेदार से नहीं कह सकते उस बात को हम बात को हम अपने मित्र से कह सकते है. इसलिए हर व्यक्ति के जीवन में एक सच्चे मित्र का होना बहुत जरूरी होता है. यदि हमें मित्रता के सही अर्थ को समझना है तो इसके लिए भगवान कृष्ण एक आदर्श उदहारण है तो आइये जानते है भगवान कृष्ण के माध्यम से मित्रता का क्या अर्थ है.और भगवान कृष्ण के मित्र कौन थे?

अर्जुन – अर्जुन भगवान कृष्ण की बुआ के पुत्र होने के साथ ही उनके अच्छे मित्र भी थे जिसके कारण भगवान कृष्ण ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन का सारथि बनकर उन्हें सही मार्ग सिखाया व कुरुक्षेत्र की रणभूमि में हर परिस्थिति में अर्जुन के साथ रहे.

द्रोपदी – महाभारत में जब द्रोपदी का चीरहरण हुआ तब भगवान कृष्ण ने ही उनके मान को खंडित होने से बचाया. भगवान कृष्ण ने उस सभा में उपस्थित न होते हुए भी द्रोपदी के मान-सम्मान की रक्षा की जो उनकी सच्ची मित्रता की मिशाल है.

अक्रूर – रिश्ते में तो अक्रूर भगवान कृष्ण के काका लगते थे किन्तु भगवान कृष्ण उन्हें अपना मित्र ही मानते थे इससे इस हम यह ज्ञान प्राप्त कर सकते है की यदि खून के रिश्ते में मित्रता का रिश्ता जोड़ दिया जाता है तो यह अटूट बन जाता है.

सुदामा – भगवान कृष्ण व सुदामा की मित्रता का रिश्ता वह है जिसे मित्रता की मिशाल देने के लिए उपयोग किया जाता है इसी के एक प्रसंग में जब सुदामा कि आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई थाई तब वह भगवान कृष्ण से मदद मांगने उनके महल पहुंचे लेकिन सुदामा ने भगवान कृष्ण से अपनी स्थिति के विषय में कुछ नहीं कहा लेकिन भगवान कृष्ण सुदामा के बिना कहे भी सब जान गए थे उन्होंने सुदामा का आदर सत्कार किया व सुदामा के जीवन को सुख सम्पनता से भर दिया.

 

एक ऐसा भक्त जिसने अपनी भक्ति में अपने देश को ही भुला दिया

भारत में मौजूद है एक ऐसा मंदिर जहाँ लोगो को जाने से लगता है डर

तो इसलिए व्यक्ति को याद नहीं रहता अपना पिछला जन्म

मुस्लिम ही नहीं हिन्दू धर्म के लिए भी ख़ास है 786

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -