घर में ये बदलाव गरीबी को करता है दूर
घर में ये बदलाव गरीबी को करता है दूर
Share:

हर इंसान अपने जीवन में मुसीबतों के आने से परेशान रहता है। खासतौर पर अगर इंसान की एक काॅमन सी परेशानी की बात की जाए, तो वह धन से संबधित होती है। जिसको देखो वही धन कमाने के लिए न जाने कितनी ही मेहनत करता है, लेकिन उसे उसकी मेहनत के मुताबिक धन कि प्राप्ति नहीं हो पाती। अगर आप भी अपने जीवन में कई मुसीबतों के चलते परेशान हैं, तो यहां पर आज हम आपको इन्ही सब मुसीबतों से बचने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इन तरीकों को अगर आप अपने जीवन में उतारते हैं, तो निश्चित ही आपके जीवन से सारी समस्या का अंत हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं उन उपायो के बारे में....

घर में कोई काम न होने पर भी घर की कोई भी अलमारी खुली नहीं छोड़नी चाहिए। खुली अलमारी से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिसके कारण व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि झाडू और डस्टबिन को खुले में नहीं रखना चाहिए। ये सकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देते हैं। इस गलती से सफलता के रास्ते में रुकावटें पैदा होती हैं। 

तिजोरी को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने पर दुर्भाग्य में वृद्धि होती है अौर धन की कमी आती है। तिजोरी में चांदी का सिक्का रखने से इस समस्या से बचा जा सकता है।

कमरे में कभी भी बीम के नीचे पलंग न रखें। इससे व्यक्ति थका-थका अौर तनाव से घिरा रहता है। इसके साथ ही व्यक्ति के कार्यों में कई बाधाएं आती हैं अौर उसे परेशानियों को भी जेलना पड़ता है। 

भूलकर भी शयनकक्ष में पलंग के सामने आईना न रखें। ऐसा होने पर पति-पत्नी के मध्य अनचाहे तनाव पैदा होते हैं। इतना ही नहीं इससे घर की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

 

अगर आप भी इस समय सेलिब्रेट करते हैं अपना जन्मदिन तो अब संभल जाएं

बैसाखी 2018ः सिक्ख धर्म के लोग इस पर्व को नये साल के रूप में मनाते हैं

लड़के की शादी में आ रही हर प्रकार की बाधा को खत्म करता है यह उपाय

लड़की कि शादी में आ रही हर बाधा को दूर करता है यह उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -