श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने से पहले ये सावधानी बरतना बहुत जरूरी है
श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने से पहले ये सावधानी बरतना बहुत जरूरी है
Share:

हिन्दू धर्म के हर घर में मंदिर देखने को मिलते है। ऐसे में उन मंदिरो में हमें भगवान की मूर्ति भी देखने को मिलती है, जिसकी वह रोज सुबह-शाम आराधना करता है। लेकिन अगर आप अपने घर के मंदिर में श्री कृष्ण की मूर्ति की स्थापना करने की सोच रहे हैं, तो यह अच्छी बात है। लेकिन इसके पहले आप यह बात जान लें कि अगर आपने उनकी मूर्ति बिना सावधानी बरते उसकी स्थापना कर दी, तो इसका आपको नकारात्मक प्रभाव भी मिल सकता है, इसलिए जरूरी है कि जब भी श्री कृष्ण की मूर्ति घर के मंदिर में स्थापित की जाए, तो कुछ बातों का विषेश ध्यान रखना चाहिए। जो आपके और आपके परिवार वालों के लिए अच्छा होता है। तो चलिए जानते हैं उन सावधानियों के बारे में....

जिस घर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई है उस घर में बांसुरी अवश्य रखनी चाहिए। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण बांसूरी की धुन से लोगों को मंत्रमुग्ध करते हैं, यही वजह है कि अगर आप अपने घर में बांसूरी रखते हैं, तो वो आपके प्रति आकर्षित होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को खुश करने के लिए आपको कृष्ण जी की मूर्ति के अलावा घर में लकड़ी की बांसूरी भी जरुर रखनी चाहिए।

भगवान श्रीकृष्ण गाय और उनके बछड़ों से बेहद प्यार करते हैं। उन्हें दूध, माखन और दूध से बने पदार्थ पसंद हैं। इसी कारण से घर के मंदिर में गाय और बछड़े की जोड़ी रखनी चाहिए। वहीं घर में मोरपंख भी रखना चाहिए। कहा जाता है कि मोरपंख रखने से आपके परिवार पर खुशियों की बारिश होती है। मोरपंख के अलावा घर में कमल का फूल रखना चाहिए। क्योंकि कमल का फूल कीचड़ में उगता है और यह जीवन के संघर्ष और विजयी होने का प्रतीक है।

घर में लगी भगवान की मूर्ति पर रोजाना घर का बना माखन और मिसरी का भोग लगाएं। धर्मग्रंथों में बताया गया है कृष्ण जी अपने गले और कलाई पर वैजयंती माला पहनते हैं। घर के मंदिर में वैजयंती जरुर रखनी चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण को राधा बहुत प्रिय हैं। तो घर में राधा कि मूर्ति भी अवश्य रखनी चाहिए।

 

 

कुंडली में अगर कालसर्प से हैं परेशान तो यहाँ आकर करें दर्शन

आखिर क्यों किया था भगवान कृष्ण ने छल से एकलव्य का वध ?

भगवान कृष्ण के सबसे करीब होते है ये अक्षर के नाम वाले लोग

पन्ना रत्न धारण करने से पहले ये बातें जान लेना बहुत जरूरी है

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -