आपकी खूबसूरती में निखार लाएंगे ये ट्रेंडी लिप शेड
आपकी खूबसूरती में निखार लाएंगे ये ट्रेंडी लिप शेड
Share:

सभी लड़कियों को लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद होता है. लिपस्टिक लगाए बिना मेकअप अधूरा सा लगता है. होठों पर लिपस्टिक लगाने से किसी भी लड़की की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. 2017 में ब्राइट और मैट लिप कलर का ट्रेंड था, पर 2018 में लड़कियां डार्क शेड पसंद कर रही हैं. अगर आप भी फैशन ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी लिप कलर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी पर्सनैलिटी में निखार ला सकते हैं. 

1- अगर आप शाम को किसी पार्टी में जा रही हैं तो अपने होठों पर कॉपर शेड का लिप कलर लगाएं. यह लिप कलर आपके होठों को पाउटी लुक देगा. अपने सिंपल लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए कॉपर लिप शेड लगाएं.  

2- वेरी पिंक शेड हर प्रकार की स्किन टाइप पर सूट करता है. जिन महिलाओं की त्वचा डस्की है उनके ऊपर यह लिप्स शेड बहुत अच्छा लगता है. 

3- अगर आप पर्पल कलर की ड्रेस पहन रही है तो पर्पल बैरी लिपस्टिक लगाएं. आप उसके साथ मिलता-जुलता शाइनी आई लाइनर भी लगा सकते हैं. इससे आपको बोल्ड लुक मिलेगा. 

4- आजकल लड़कियां ब्राउन कलर का लिपस्टिक बहुत पसंद कर रही हैं. अगर आपको डार्क कलर पसंद है तो आप ब्राउन कलर का लिपस्टिक लगा सकते हैं. 

5- कई महिलाओं को नो मेकअप लुक बहुत पसंद होता है. ऐसे में आप अपने होठों पर न्यूड लिपस्टिक लगा सकती हैं. नेचुरल लुक पाने के लिए ग्लासी लिपस्टिक ट्राई करें.

 

गले लगाने से आती है रिश्ते में मजबूती

न्यूली मैरिड कपल इन तरीकों से बनाएं अपने रिश्ते को मजबूत

खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं हिना खान का देसी लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -