घर में फैले दुख के सन्नाटे को खत्म करते हैं, ये छोटे से उपाय
घर में फैले दुख के सन्नाटे को खत्म करते हैं, ये छोटे से उपाय
Share:

मानव जीवन में परेशानी तो निरंतर लगी ही रहती है, एक परेशानी खत्म नहीं होती कि दूसरी परेशानी घर में दस्तक देने के लिए मुख्य द्वार पर खड़ी रहती है। इन परेशानियों की वजह से ही घर से सुख-शांति कहीं दूर चली जाती है और घर में तनाव का वास हो जाता है। पति-पत्नी के बीच तनाव के साथ लड़ाई भी देखी जा सकती है और अगर इन लड़ाई को खत्म न किया जाए तो यह धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लेती है। आज हम आपसे कुछ इसी सिलसिले पर चर्चा करने वाले हैं, यहां पर हम जानेंगे कि घर में फैले तनाव या फिर चल रही लड़ाई झगड़े के माहौल को कैसे खत्म किया जा सकता है? तो चलिए जानते हैं इसके समाधान के लिए कुछ उपाय.. 

घर में ये चीजें पैदा करती हैं सुख- घर का रंग, घर के लोग और घर की तंरग। माना जाता है इन तीनों में से दो चीजें ठीक हों, तो घर में शांति बनी रहती है। ऐसा नहीं होने पर घर में क्लेश, बीमारियां बढ़ जाती है। कई बार तो कुछ लोगों के आने पर घर में क्लेश बढ़ जाता है। घर की किचकिच दूर करने के लिए ज्योतिषों ने घर के रंग पर जोर दिया है।

जानिए कौनसे रंग होते हैं शुभ- हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। लिविंग एरिया में हल्के पीले, गुलाबी या हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। रसोई में नारंगी रंग करना चाहिए। बेडरुम में गुलाबी, बैंगनी या हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए।  छत का रंग सफेद होना चाहिए।

घर की तरंगे- घर में मौजूद सामानों से और लोगों से तंरगें बनती है। घर में कभी भी अनुपयोगी चीजें ना रखें। घर में प्रकाश और हवा का आवागमन सही होना चाहिए। बासी खाना, अनुपयोगी जूते-चप्पल रखने से हानिकारक होता है। घर में बिखरे सामान से तरंगों को नुकसान होता है। पूजा और मंत्र जाप करने से घर में अच्छी तरंगों का निर्माण होता है। अमावस्या को घर की सफाई करने से भी लाभकारी होता है।

गृहों का प्रभाव के कारण- कुंडली में अग्नी तत्व की मात्रा ज्यादा होने पर। शयनकक्ष या ईशान कोण के ठीक ना होने पर। शुक्र या बृहस्पति के कमजोर होने पर। मजबूत मंगल दोष होने पर। अष्टम भाव में पाप गृह होने पर। मूलांक 01, 04, 05 या 08 होने पर।

उपाय- घर में हिंसक पशु-पक्षियों की फोटो ना लगाएं। शयनकक्ष में हथियार या खाने की चीजें ना रखें। शयनकक्ष में देवी-देवताओं की फोटो ना लगाएं। झाडू और चाकू छुपाकर रखें। पति-पत्नी का फोटो दक्षिणी दीवार पर ना लगाएं।

 

घर की इस दिशा में सदस्यों की तस्वीर लगाना उचित माना गया है

इन्हीं वजह से मानव की ओर खिचीं आती हैं आत्माएं

यही वो कारण हैं, जो घर में पैदा करते हैं वास्तुदोष

अपने जीवन में ये तीन काम कदापि न करें, वरना..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -