आइब्रो को प्राकृतिक रूप से घना बनाते हैं यह तरीके
आइब्रो को प्राकृतिक रूप से घना बनाते हैं यह तरीके
Share:

समय के साथ-साथ फैशन रूल्स भी बदलते रहते हैं. कभी पतली तो कभी मोटी आइब्रो का फैशन ट्रेंड चलता रहता है. आइब्रो को अगर अपनी मनचाही शेप देनी हो तो उसका मोटा होना जरूरी होता है. कुछ लड़कियों की आईब्रो प्राकृतिक रूप से घनी होती है, पर कुछ लड़कियां  पतली आइब्रोज की समस्या से परेशान रहती हैं. अपने आइब्रो को मोटा दिखाने के लिए लड़कियां आइब्रो पेंसिल का भी इस्तेमाल करती हैं.  आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप की आइब्रो प्राकृतिक रूप से घनी हो  जाएगी. 

1- अगर आपकी  आइब्रो बहुत ज्यादा पतली है तो कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें. रोज रात में सोने से पहले अपनी  आइब्रो पर  कैस्टर ऑयल लगाकर मसाज करें. सुबह उठने पर इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें. नियमित रूप से ऐसा करने से आपकी आइब्रो घने और मोटी हो जाएगी. 

2- प्याज के रस को अपनी आइब्रोज पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें. दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपकी आइब्रो की ग्रोथ बढ़ जाएगी. 

3- अंडे का पीला भाग निकालकर रुई की मदद से आइब्रो  पर लगाएं. आधे घंटे बाद इसे ठंडे पानी से धो लें. 

4- नारियल के तेल की कुछ बूंदों को लेकर अपने आइब्रो पर लगाएं. अब हल्के हाथों से अपनी आईब्रो से मसाज करें. ऐसा करने से ब्लड सरकुलेशन बेहतर होगा और आइब्रो की ग्रोथ भी बढ़ जाएगी.

 

पिंपल्स की समस्या को दूर करती हैं ये क्रीम्स

पिंपल्स की समस्या को दूर करता है टूथपेस्ट

त्वचा को दिनभर फ्रेश बनाए रखेंगे ये टिप्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -