मानव जीवन के ये चार दान बड़े ही उत्तम माने गये हैं
मानव जीवन के ये चार दान बड़े ही उत्तम माने गये हैं
Share:

धार्मिक दृष्टि से दान का बड़ा ही महत्व है। यह मानव को पुण्य के रास्ते पर ले जाता है। इतना ही नहीं आपके जीवन मे चल रही काफी सारी समस्या का अंत भी दान के द्वारा किया जा सकता है। आज हम आपसे कुछ ऐसे ही दान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके जीवन कि काफी सारी समस्या का अंत कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं उन खास दान के बारे में जो आपके जीवन कि काफी सारी समस्या का अंत कर सकते हैं।

1. घर से कभी भिखारी को खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। ऐसा करने से नारायण जी नाराज हो जाते हैं। ग्रंथों में माना जाता है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए घर आए भिखारी को कभी घर से खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। भिखारी को दान देने से मां लक्ष्मी की कृपा घर में बनी रहती है।

2. ज्योतिष शास्त्र में किन्नर को बुध गृह का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि इनका आशीर्वाद जल्दी फलित होता है। इसलिए कभी घर आए किन्नर को खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए।

3. किसी अपाहिज या रोगी को भी घर से कभी खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए। इन्हें शनि और राहु का कारक माना जाता है। इसलिए इन्हें कभी घर से नाराज कर के नहीं भेजना चाहिए। इन्हें दान देने से घर में बरकत आती है।

4. किसी वृद्ध याचक को घर से खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। ऐसा करने से गुरु का अशुभ प्रभाव दूर होता है।

 

प्राइवेट जाॅब में लेना है प्रमोशन, तो करें उसके लिए यह अचूक उपाय

अपनी राशि के अनुसार करें, संतान सुख प्राप्ति के अचूक उपाय

इस संयोग से बनता है सरकारी नौकरी का योग

ये उपाय जो दिलाते हैं मन मुताबिक नौकरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -