कूल्हे के दर्द को दूर करते हैं ये  आहार
कूल्हे के दर्द को दूर करते हैं ये आहार
Share:

आजकल ज्यादातर लोग कूल्हे के दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं. जब कमर की हड्डियों के बीच फ्लूड की कमी हो जाती है तो कूल्हों में तेज दर्द होने लगता है. हड्डियों में फ्लूड की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होकर आपस में रगड़कर खाने लगते हैं. जिससे कूल्हों में बहुत तेज दर्द होता है. कभी-कभी यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि उठने बैठने में भी तकलीफ होने लगती है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप कूल्हों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं. 

1- अगर आपके कूल्हों में तेज दर्द होता है तो एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिए. दिन में दो बार इसका सेवन करने से आपके कूल्हों का दर्द ठीक हो जाएगा. 

2- ब्रोकली में भरपूर मात्रा में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कूल्हों के दर्द को दूर करने में सहायक होते हैं. रोजाना  ब्रोकली का सेवन करने से कूल्हों के साथ-साथ शरीर के दर्द से भी आराम मिलता है. 

3- पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं. इसका सेवन करने से कूल्हों के दर्द से आराम मिलता है और आपका इम्यून सिस्टम भी बेहतर हो जाता है. 

4- कूल्हों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अधिक मात्रा में लहसुन और प्याज का सेवन करें.  विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन और प्याज में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कूल्हों के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं. 

5- कूल्हों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपने खाने में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई युक्त आहार को शामिल करें. जैसे- मछली, मूंगफली और बादाम का सेवन करने से कूल्हों का दर्द ठीक हो जाता है.

 

जानिए क्या है रसगुल्ले के स्वास्थ्य लाभ

बारिश के मौसम में फायदेमंद होता है दही का सेवन

जानिए क्या है फिश ऑयल कैप्सूल के फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -