महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं ये आहार
महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं ये आहार
Share:

महिलाओं का शरीर पुरुषों की अपेक्षा कमजोर होता है. महिलाओं के शरीर में पीरियड्स, मेनोपॉज और डिलीवरी के कारण कई शारीरिक समस्याएं बनी रहती हैं. इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की ज़्यादा जरूरत होती है. आज हम आपको कुछ ऐसे आहारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. 

1- महिलाओं की सेहत के लिए बेरी फ्रूट बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसके अलावा भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव  करते हैं. अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अपने खाने में नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी जैसे आहारों को शामिल करें. इनका सेवन करने से आप स्वस्थ रहने के साथ-साथ अपने चेहरे की झुर्रियों से भी छुटकारा पा सकते हैं. 

2- महिलाओं की सेहत के लिए अलसी के बीज बहुत फायदेमंद होते है. इनमे भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ-साथ विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं. अगर आप अलसी का तेल या फिर इसके बीजों को अपने खाने में शामिल करती  हैं, तो इससे आप हमेशा स्वस्थ रह सकती हैं. नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर में हारमोंस बैलेंस रहते हैं, और पीरियड्स भी समय पर आते हैं. 

3- महिलाओं की सेहत के लिए अखरोट भी बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप नियमित रूप से रात में सोने से पहले एक अखरोट को भिगोकर सुबह खाली पेट में खाती हैं, तो इससे आपका शरीर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचा रहता है.

 

इन चीजों को एक साथ खाने से हो सकता है आपकी सेहत को लाभ

जोड़ो के दर्द से आराम दिलाता है सरसों का तेल

हड्डियों को मजबूत बनाती है हरी बीन्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -