शक के घेरे में आकर महिला ने किया वीभत्स कर्म
शक के घेरे में आकर महिला ने किया वीभत्स कर्म
Share:

जालंधर: महिलाओं के बारे में अक्सर यही कहा जाता है कि एक माँ, एक बहन, एक बीवी और एक बेटी होने के नाते कुदरत ने उनके ह्रदय को बहुत कोमल बनाया है, किन्तु इस घटना को जानकार आपके होश उड़ जायेंगे, कि क्या महिला इतनी जल्लाद भी हो सकती है. पंजाब के जालंधर जिले में हुई इस घटना ने एक पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया.

जालंधर के जोगिंदर नगर में रहने वाली महिला सुखवंत कौर के पति का नाम है आजाद सिंह, सुखवंत को अपने पति के किसी और औरत से अवैध सम्बन्ध का शक था, जिसके चलते दोनों में अक्सर लड़ाई झगडे होते थे, पर एक दिन सुखवंत के उस शक ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि, उसे किसी सम्बन्ध किसी मर्यादा का भान नहीं रहा और उसने अपने पति का लिंग काटकर शौचालय में बहा दिया, जिसके बाद वो अपने पति आज़ाद को वहीं मरने के लिए छोड़कर फरार हो गई.

आज़ाद के घरवालों ने, सुखवंत के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है.  पुलिस का कहना है कि,  महिला ने आक्रोश और शक में आकर इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि, महिला ने पहले अपने पति को रॉड से मारकर घायल किया और उसके बाद पति के प्राइवेट पार्ट को काट कर टॉयलेट में बहा दिया. गंभीर हालत में आजाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

वह कराहता रहा भीड़ पीटती रही, मौत

खंडवा में महिला प्रोफ़ेसर की दिनदहाड़े हत्या

दिल्ली: पहले हुई चरित्र शंका, फिर चली कुल्हाड़ी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -