सपने में हो जाए जहरीले सांप के दर्शन तो समझ लें की..
सपने में हो जाए जहरीले सांप के दर्शन तो समझ लें की..
Share:

सपना मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है, दुनिया में हर इंसान को सपने आते हैं। बस जो लोग जन्मजात अंधे होते हैं वही सपने से वंचित रह जाते हैं। शास्त्र की मानें तो हर सपने का मानव जीवन से किसी न किसी रूप में सम्बन्ध जरूर होता है। आज हम आपसे कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में चर्चा करने वाले हैं, जो मानव जीवन के भविष्य में घटित होने वाली घटना का संकेत देते है। यह सपना कुछ और नहीं बल्कि सांप से सम्बन्धित हैं। तो चलिए जानते है, जब सपने में दिखे सांप तो इसका क्या मतलब होता है?

यदि आपको सपने में सांप डस ले, तो यह काफी अशुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आप जल्द ही किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आने वाले हैं या आपकी कुंडली में पितृदोष है। कुंडली में पितृदोष को शांत करना बहुत जरूरी होता है।

यदि आपको सपने में सांप के डसने के बाद खुद का इलाज होते ही दिखाई दे, तो इसका मतलब आपकी आने वाली परेशानी टल गई है।

यदि सपने में बड़ा सांप दिखाई देता है, तो इसका मतलब आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। ऐसा धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

सपने में सांप के अलग-अलग रंग दिखाई दे तो इसका अर्थ है, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं तांबे के रंग जैसा सांप दिखाई दे तो समझे आपको दुश्मनों से सचेत रहने की जरुरत है।

यदि किसी को सपने में सांप के दांत दिखाई दें तो इसका मतलब अपना नजदीकी रिश्तेदार या मित्र हानि पहुंचा सकता है। ऐसा सपना आने के कुछ दिन तक मित्रों से सावधान रहना चाहिए

 

राशि के अनुसार पेड़-पौधों के माध्यम से करें समस्याओं का समाधान

घर के आंगन में लगा तुलसी के पेड़ का सम्बन्ध होता है गृह से

क्या आपकी भी रात में इन दो घंटो के बीच नींद खुलती है

धोखा मिलने से पहले कुछ ऐसे सपने आते हैं रात में

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -