सुबह कर लेंगे ये काम, तो पूरा दिन बीतेगा अच्छा
सुबह कर लेंगे ये काम, तो पूरा दिन बीतेगा अच्छा
Share:

आमतौर पर जब हम सुबह उठते हैं, तो हमारे मन में बस यही चलता है कि आज हमारा दिन अच्छा जाएगा। और इसी सोच के साथ हम हमारे दिन कि शुरूआत करते हैं। लेकिन असल में ऐसा हो पाना बहुत ही कम होता है। आमतौर पर दिन अच्छा निकलना बहुत ही कम लोगो के साथ होता है। लेकिन अगर आप भी दिन कि शुरूआत में कुछ ऐसा ही सोचते हैं, तो यहां पर आज हम आपको बतादें कि दिन का अच्छा या बुरा होना आपके ही ऊपर निर्भर करता है। दरअसल सुबह के समय हम कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी वजह से हमारा पूरा दिन ही खराब हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसे वो कौन से कार्य हैं, जिन्हे सुबह होते से ही करना चाहिए।

धर्म ग्रंथों और ऋषि-मुनियों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। इसी वजह से हमें सुबह उठते ही सबसे पहले अपने हाथों की हथेलियों के दर्शन करने चाहिए। दोनों हाथों को मिलाकर उसके दर्शन करके ही बिस्तर छोडऩा चाहिए। हमारे हाथ के आगे के हिस्से में (अंगुलियों की ओर) लक्ष्मी, मध्य भाग में सरस्वती और नीचले भाग में नारायण यानी विष्णु का वास होता है। प्रात: हाथों के दर्शन से ही तीनों दिव्य शक्तियों के दर्शन का पुण्य मिलता है।

सुबह हथेलियों का दर्शन करने के पीछे यही संदेश है कि हम परमात्मा से अपने कर्मों में पवित्रता और शक्ति की कामना करते हैं। संसार का सारा वैभव, शिक्षा, पराक्रम हमें हाथों के जरिए ही मिलता है। इसलिए हाथों में लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु तीनों का वास माना गया है।

 

पढ़ाई में हर कमजोर बच्चे को अव्वल नम्बर से पास कराता है यह उपाय

भगवान की आरती करते समय क्यों बजाई जाती है ताली?

इन्हीं वजह से मानव की ओर खिचीं आती हैं आत्माएं

वास्तु का यह उपाय हर बच्चे को बनाता है होशियार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -